{"_id":"60bd27628ebc3e283061f3c6","slug":"good-news-the-first-coming-park-will-get-a-reward-of-one-lakh-the-president-announced-the-speaker-planted-saplings-in-the-park-of-sector-15-and-25-pkl-office-news-pkl4158277124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : प्रथम आने वाले पार्क को मिलेगा एक लाख का इनाम, विस अध्यक्ष ने की घोषणा, सेक्टर-15 और 25 के पार्क में स्पीकर ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : प्रथम आने वाले पार्क को मिलेगा एक लाख का इनाम, विस अध्यक्ष ने की घोषणा, सेक्टर-15 और 25 के पार्क में स्पीकर ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
पंचकूला। पर्यावरण को बचाने और पौधों की देखरेख को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पार्क एसोसिएशन के बीच एक प्रतियोगिता करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिस भी एसोसिएशन का पार्क एक नंबर पर आएगा उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसी तरह दूसरे नंबर पर आने वाले को पचास हजार और तीसरे नंबर पर आने वाले को 30 हजार रुपये मिलेंगे। यह घोषणा उन्होंने रविवार को सेक्टर-15 स्थित एक पार्क में स्वर्गीय राज भाटिया की याद में पौधरोपण के दौरान किया।
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि राज भाटिया भाजपा पंजाब कार्यालय के प्रमुख थे। इस दौरान स्वर्गीय राज भाटिया के परिवार के सदस्य, मेयर कुलभूषण गोयल, पार्षद जय कौशिक, पार्षद जय कौशिक, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा मौजूद थे। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने सेक्टर-25 में स्वर्गीय रविंद्र सहगल के परिवार के साथ मिलकर उनकी याद में भी पौधरोपण किया। ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि रविंद्र सहगल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष थे, जोकि भाजपा के एक वरिष्ठ व कर्मठ नेता भी थे।
इस दौरान मेयर कुलभूषण गोयल, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला महामंत्री रविंद्र राणा, परमजीत कौर, पार्षद जय कौशिक, पार्षद नरेंद्र लुबाना, राजेंद्र नौनिवाल, एसपी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री सिद्धार्थ राणा, मंडल सह मीडिया प्रभारी जसबीर गोयत व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।