फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   good news, housing board, nh22, panchkula roads, panchkula weather, panchkula

गुड न्यूज: हाउसिंग बोर्ड से एनएच 22 तक की सड़क का होगा कायाकल्प

Sat, 25 Jun 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
good news, housing board, nh22, panchkula roads, panchkula weather, panchkula
दुद्धी ब्लॉक के अमवार गांव में निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना।
मौसम अनुकूल रहा तो हाउसिंग बोर्ड से एनएच-22 तक पंचकूला की सड़कों की हालत को 3.13 करोड़ की लागत से जल्द सुधारा जाएगा। नगर निगम की इन सड़कों की रीकारपेटिंग हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करेगा। यह सड़क डेढ़ मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी होगी। हुडा अधिकारियों के अनुसार कॉन्ट्रैक्टर को पहले सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। इन सड़कों के गड्ढों को भरने में दो दिन समय लगेगा। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड से सेक्टर 18 और 7 की डिवाइडिंग रोड, सेक्टर- 17 और 8 की डिवाइडिंग रोड, सेक्टर- 19 और 9 की डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-15 और 10 की डिवाइडिंग रोड, सेक्टर- 14 और 11 की डिवाइडिंग रोड, 12-12ए डिवाइडिंग रोड का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

 
हुडा के अधिकारियों के मुताबिक सड़कों के मैटेरियल की जांच पहले चरण में पेक इंजीनियर्स करेंगे। इसके बाद सड़कों की रीकारपेटिंग का कार्य शुरू होगा। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड से एनएच-22 को कनेक्ट करने वाली सड़क के रीकारपेटिंग के दौरान हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से श्रीराम लैब्स के एक्सपर्ट भी सड़कों के मैटेरियल की जांच करवाई जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा एसडीओ डिवीजन दो एनके पायल ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड से एनएच-22 तक सड़कों की रीकारपेटिंग का कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। कॉन्ट्रैक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि रीकारपेटिंग से पहले सड़कों के गड्ढे भरे जाएं। मौसम ठीक रहा तो तीन दिन के अंदर रीकारपेटिंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed