{"_id":"66b7cf04a5e05f453a08e179","slug":"gold-ring-snatched-from-a-persons-hand-on-the-pretext-of-doubling-his-money-pkl-office-news-c-16-1-pkl1046-489996-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पैसे डबल करने का झांसा देकर व्यक्ति के हाथ से सोने की अंगूठी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पैसे डबल करने का झांसा देकर व्यक्ति के हाथ से सोने की अंगूठी छीनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी एक व्यक्ति को झांसा देकर सोने की अंगूठी ठगने छीनने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-20 निवासी जगबीर सांगवान ने शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वे अपनी गाड़ी से सेक्टर-20 मार्केट में फ्रूट लेने गए।
वे अग्रसेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगी फल खरीदने लगे। उसी समय एक काले रंग की बाइक पर दो लड़के आए और फल खरीदने लगे। उसी समय उन्होंने फ्रूट की रेहड़ी पर एक कपड़ा बिछाकर तीन स्ट्राइकर निकाले। उन्होंने कहा कि आपको पैसे डबल करने हैं तो आप लाल स्ट्राइकर पर रुपये लगाओ। मना करने पर जबरदस्ती हाथ से एक तौले की अंगूठी निकालकर सभी लोग भाग गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। संवाद