{"_id":"65ea1eb36df8104c660a9412","slug":"gold-jewelery-and-cash-looted-from-elderly-woman-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-109800-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बुजुर्ग महिला से लूटे सोने के गहने और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बुजुर्ग महिला से लूटे सोने के गहने और नकदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। एक बुजुर्ग महिला को बातों में लगाकर उससे सोने के गहने और पांच हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिपरा की रहने वाली 77 वर्षीय कमला श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांधी चौक पर एक रेहड़ी से मूंगफली ली। वहां दो लोग आकर खड़े हो गए। उनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि माता जी आप हमारे साथ चलो इस बैग में कीमती समान है।
उनके कहे अनुसार बुजुर्ग महिला उनके साथ-साथ काली माता मंदिर के पास चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों लोगों ने बातों और विश्वास में लेकर तीन अंगुठियां ले ली। उसके बाद उसको लेकर दोनों ऑटो में बैठ गए। ऑटो में कालका से पिंजौर तक आते-आते दोनों युवकों ने उससे दो सोने के कड़े, कानों के टॉप्स और पांच हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद एक बंधा हुआ रुमाल उसको थमाकर ऑटो में बैठाकर कालका बस स्टैंड पर इंतजार करने को कहा। कमला ने पुलिस को बताया कि वह काफी देर तक उनका इंतजार करती रही जब वह नहीं आए तो रूमाल खोलकर देखा। उसमें एक पीतल का नकली कड़ा और छोटे-छोटे पत्थर निकले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।