फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Girl blocked her number after refusing to marry, policeman committed suicide by hanging himself

Panchkula News: शादी से इन्कार कर युवती ने नंबर किया ब्लॉक, सिपाही ने फंदा लगाकर दी जान युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज

Wed, 25 Sep 2024 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Girl blocked her number after refusing to marry, policeman committed suicide by hanging himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। मोरनी की पुलिस चौकी में तैनात सिपाही ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। आरोप है कि युवती ने शादी से इन्कार कर सिपाही का नंबर ब्लॉक कर दिया, इससे परेशान होकर सिपाही ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। सिपाही की उम्र 30 वर्ष है, जो जींद जिले के दुर्जनपुर, थाना उचाना का रहने वाला था। परिजनों की शिकायत पर युवती के खिलाफ के आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार सिपाही वीरेंद्र सिंह का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की रोज बात होती थी लेकिन मंगलवार रात को शादी की बात पर कोई विवाद हुआ और युवती ने वीरेंद्र सिंह का नंबर ब्लॉक कर दिया। बार-बार प्रयास करने पर भी जब युवती से बात नहीं हुई तो सिपाही ने पुलिस चौकी के बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


देर रात पुलिस के एसीपी आशीष कुमार, थाना चंडीमंदिर प्रभारी पृथ्वी सिंह सहित सीन आफ क्राइम की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पहले लगी थी नौकरी

वीरेंद्र सिंह की नौकरी डेढ़ वर्ष पहले लगी थी। वह सिपाही के पद पर कार्यरत था। ट्रेनिंग के बाद मोरनी चौकी में ज्वाइन किया था। यहां कर्मचारियों की आवश्यकता कम होने के कारण चुनावों के बाद अन्य जगह पोस्टिंग होनी थी। मोरनी चौकी में उसे दो माह का समय ही हुआ था। मोरनी चौकी प्रभारी रवि प्रकाश ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि मृतक वीरेंद्र सिंह के भाई के बयान पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed