फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ginger sowing missed while waiting for a loan; farmer levels serious allegations against PACS employees.

Panchkula News: ऋण के इंतजार में छूटी अदरक की बुआई, किसान ने पैक्स कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 21 Jul 2026 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ginger sowing missed while waiting for a loan; farmer levels serious allegations against PACS employees.
एक महीने तक ऋण के नाम पर टरकाने का आरोप, समाधान शिविर में पहुंचकर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी ब्लॉक की नाइटा पंचायत के गांव बिधना निवासी किसान रिखीराम ने मोरनी पैक्स के कर्मचारियों पर कृषि ऋण देने के नाम पर पिछले करीब एक महीने से परेशान करने और बार-बार बहाने बनाकर टरकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने उपायुक्त पंचकूला के समाधान शिविर में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।
रिखीराम ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से मोरनी पैक्स के सदस्य हैं और किसी भी प्रकार से डिफाल्टर नहीं हैं। उनका पूर्व ऋण भी ब्याज सहित पूरी तरह जमा हो चुका है। उन्होंने जून माह में अदरक की फसल लगाने के लिए करीब 45 से 50 हजार रुपये के कृषि ऋण की मांग की थी, लेकिन कर्मचारियों ने लगातार अलग-अलग कारण बताकर उन्हें टाल दिया।
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि समय पर ऋण नहीं मिलने के कारण वह अदरक की फसल की बुआई नहीं कर सके, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मोरनी क्षेत्र के कई किसान अदरक की खेती पर निर्भर हैं और इसी फसल से होने वाली आय से पूरे वर्ष का खर्च चलाते हैं। ऋण मिलने में देरी के कारण अब फसल लगाने का उपयुक्त समय निकल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिखीराम ने उपायुक्त से संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय पर ऋण उपलब्ध करा दिया जाता तो वह अदरक की फसल लगाकर अपनी आजीविका को सुरक्षित रख सकते थे। उपायुक्त ने मामले के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed