फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gift of various development projects to the district, inauguration and foundation stone of works worth crores

Panchkula News: जिले को विभिन्न विकास परियोजनाओं का तोहफा, करोड़ों के कामों उद्घाटन और शिलान्यास

Tue, 05 Mar 2024 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gift of various development projects to the district, inauguration and foundation stone of works worth crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को जिलावासियों को तोहफा देते हुए करीब 6.68 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई काम शुरू भी करवाए। उन्होंने जहां गांव मट्टेवाली से टोका तक करीब 1.77 करोड़ रुपये की लागत से और 95 लाख रुपये की लागत से एनएच-7 से गांव कामी तक, 4.25 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू करवाया। वहीं, उन्होंने गांव कामी में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप-2 का उद्घाटन किया।
इसके अलावा गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में रेलवे अंडरब्रिज से रेलवे ओवरब्रिज तक 2.22 करोड़ रुपये की लागत से और सीआईडी पार्क से रेलवे ओवरब्रिज तक 1.44 करोड़ रुपये की लागत से आरएमसी रोड और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य का शुभारंभ किया। गांव कामी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि गांव मट्टेवाली से टोका तक सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य लोकनिर्माण विभाग की ओर से और एनएच-7 से गांव कामी तक रोड के सुदृढ़ीकरण का कार्य हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

यह काम पूर्ण होने के बाद यातायात और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से गांव कामी में नलकूप-2 का निर्माण किया गया है, इससे अब गांव में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में रेलवे अंडरब्रिज से रेलवे ओवरब्रिज तक और सीआईडी पार्क से रेलवे ओवरब्रिज तक आरएमसी रोड और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज का कार्य नगर निगम द्वारा आगामी तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा, जिससे यहां के लोगों को विशेष सुविधा होगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 21.71 करोड़ से बनेंगी 38.08 किमी 34 सड़कें
विस अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विधानसभा में 21.71 करोड़ रुपये की लागत से 38.08 किलोमीटर लंबी 34 सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम शुरू हो चुका है, जो कि तीन महीने में पूरा हो जाएगा। उन्होंने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि देेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन 34 सड़कों का कार्य पूरा होने पर कोई ऐसी सड़क बाकी नहीं रहेगी जिसकी रिकार्पेटिंग न हुई हो। राज्य सरकार गांव में शहरों की तर्ज पर मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है, ताकि गांववासियों को शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। अकेले गांव कामी में ही सड़कों के साथ-साथ सामुदायिक केंद्र, व्यायामशाला, श्मशान घाट में शैड और चहारदीवारी के निर्माण और पेयजल की व्यवस्था आदि कार्यों पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

उपेक्षित पंचकूला आज बना विकसित शहर
विस अध्यक्ष ने कहा कि एनएच-73 बनने के बाद खंड बरवाला की तस्वीर और तकदीर बदली है। सभी गांवों के इस मुख्य राजमार्ग से जुड़ने से जहां लोगों को सुविधा हुई है, वहीं, विकास के नए मार्ग प्रशस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि उपेक्षित पंचकूला आज विकसित शहर बन गया है। 2014 से पहले पंचकूला से विकास एवं नौकरियों के मामले में भेदभाव किया गया, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक, हरियाणवी एक और सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास की भावना से कार्य करते हुए पूरे प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया है। पिछले करीब साढ़े नौ साल में अकेले पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 5500 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए। गुप्ता ने कहा कि वह पंचकूला के नागरिक होने के नाते पंचकूला निवासियों की सभी समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं और उनका समाधान करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैैं।
पहले 7-8 घंटे आती थी बिजली, अब 24 घंटे आपूर्ति
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले गांव में केवल 7 से 8 घंटे ही बिजली आती थी, लेकिन आज गांव के साथ-साथ शहर और ढाणियों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। पंचकूला में पानी की कोई समस्या न हो, इसके लिए 50 नए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की हुई है। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में बैड क्षमता 100 से बढ़कर 500 हो गई है और यहां सीटी स्कैन, कैथ लैब, डायलेसिस जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।


इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, कार्यकारी अभियंता प्रमोद कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, एसडीओ धमेंद्र, पार्षद हरेंद्र मलिक, सतबीर चौधरी, जजपा नेता ओपी सिहाग, केसी भारद्ववाज, जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, मंडल महामंत्री सुभाष शर्मा, बरवाला मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, बरवाला के सरपंच ओमवीर, पूर्व सरपंच बलजिंदर सिंह, कामी के सरपंच चरणजीत सिंह, सुभाष शर्मा व गण्यमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed