{"_id":"68fa7ec046743c11140df629","slug":"ghats-should-be-built-on-the-banks-of-the-ghaggar-river-towards-ramgarh-as-devotees-face-difficulties-in-conducting-religious-ceremonies-panchkula-news-c-87-1-pan1010-128524-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रामगढ़ की ओर घग्गर नदी के किनारे बनाए जाए घाट, श्रद्धालुओं को होती धार्मिक आयोजन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रामगढ़ की ओर घग्गर नदी के किनारे बनाए जाए घाट, श्रद्धालुओं को होती धार्मिक आयोजन में परेशानी
विज्ञापन
रामगढ़ l घग्गर नदी पर सेक्टर-21 की ओर तो घाट बना दिया गया है लेकिन इसके दूसरे छोर रामगढ़ की तरफ घाट नहीं बनाया गया है जिससे लोगों को अपने धार्मिक आयोजन करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामगढ़ की ओर बने 24, 25, 26, 27, 28 सेक्टर के नजदीक से बहने वाले इस घग्गर नदी पर कोई घाट सरकार द्वारा नहीं बनाया गया है । समस्या तब गंभीर रूप धारण कर लेती है जब बरसात का मौसम हो और श्रद्धालुओं को अपने इष्ट देव की पूजा-अर्चना करनी होती है। ऐसे में उन्हें किसी अनहोनी होने की संभावना भी बनी रहती है। इस ओर से कोई भी नदी तक जाने का रास्ता भी नहीं बनाया गया है। गौरतलब है कि कस्बा रामगढ़ व आसपास का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और लोगों द्वारा इस क्षेत्र पर अपना निवास स्थान बनाया जा रहा है जिससे यहां पर दिन-प्रतिदिन जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि सरकार इस तरफ भी घाट बना दे तो लोगों को अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करने में आसानी रहेगी।
सेक्टर- 28 की ओर घाट बनाया जाए
घग्गर नदी पर सेक्टर 28 की ओर घाट सरकार द्वारा बनाया जाना चाहिए जिससे श्रद्धालु नदी किनारे पर पहुंच कर अपने इष्ट देव की पूजा अर्चना कर सके।- बंसी लाल शर्मा सेक्टर-28 निवासी
पैदल चलने वाले लोगों को होती परेशानी
सेक्टर-21 की ओर बने घाट पर जाने के लिए लोगों को कई किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता है। पैदल चलने वाले लोगों को तो ज्यादा गम्भीर समस्या का सामना करना पड़ता है और अगर छोटे बच्चे साथ में हो तो उनकी हालत देखने लायक होती है। - रामनाथ राका
विज्ञापन
नदी पर जगह-जगह घाट बनाने चाहिए
सरकार को घग्गर नदी पर जगह-जगह घाट बनाने चाहिए ताकि लोगों को अपने धार्मिक आयोजन करने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े। उन्होंने पंजाब सरकार से भी मांग की है कि वो भी पीरमुच्छला की ओर घग्गर नदी पर लोगों की सुविधा के लिए घाट का निर्माण करवाए।- चमन लाल रामगढ़
घाट बनने से मिलेगी लोगों को सुविधा
घग्गर नदी पर इस ओर सेक्टर वासियों के अलावा दूर-दराज से ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु पूजा अर्चना करते है। घाट बना न होने व साफ सफाई तथा कोई रास्ता भी न होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। घाट बन जाने से लोगों को काफी सुविधा मिल सकती है।- राजीव शर्मा मानक्या