फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ghat ready for Chhath Puja, Arghya will be offered to the rising sun on 7th November

Panchkula News: छठ पूजा के लिए घाट तैयार, 7 नवंबर को दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य

Mon, 04 Nov 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Ghat ready for Chhath Puja, Arghya will be offered to the rising sun on 7th November
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में छठ पूजा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। घग्गर नदी के किनारे छठ घाट पर लोगों ने पिंड बनाने शुरू कर दिए हैं। छठ पूजा समिति तैयारियों में लगी हुई है। शहर में विभिन्न स्थानों पर छठ पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम घग्गर नदी के तट पर होगा। हजारों की संख्या में बिहार, झारखंड और उत्तर-प्रदेश के लोग इसमें शिरकत करेंगे। पूर्वी उत्तरी क्षेत्रों का गढ़ माने जाने वाले गांव अभयपुर, इंदिरा कॉलोनी, आजाद कॉलोनी में छठ पूजा की तैयारियां चल रही हैं।

छठ पूजा समिति के उपाध्यक्ष शेखर चौरसिया ने बताया कि 7 नवंबर की शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और 8 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। शेखर चौरसिया ने बताया कि जीवन के लिए सूर्य का रोज उदित होना जरूरी है। कुछ इसी तरह की परिकल्पना के साथ पूर्वोत्तर भारत के लोग छठ महोत्सव के रूप में सूर्य की आराधना करते हैं। दीपावली के छठे दिन से शुरू होने वाला छठ का पर्व चार दिनों तक चलता है। इन चारों दिन श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना करके वर्षभर सुखी, स्वस्थ और निरोगी होने की कामना करते हैं। चार दिनों के इस पर्व के पहले दिन घर की साफ-सफाई की जाती है। इस अवसर पर छठी माता का पूजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed