फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ghaggar water level is 21 feet, 4 feet below the danger mark

Panchkula News: घग्गर का जलस्तर 21 फीट, खतरे के निशान से 4 फीट नीचे

Thu, 28 Aug 2025 09:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 28 Aug 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ghaggar water level is 21 feet, 4 feet below the danger mark
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। घग्गर दरिया का जलस्तर बढ़ने से मालवा क्षेत्र के मानसा, संगरूर व हरियाणा के सिरसा जिलों में दहशत फैल गई है। दो दिन में घग्गर का जलस्तर एक फीट बढ़ गया है। इस समय 21 फीट पर घग्गर में पानी बह रहा है। यह खतरे के निशान से चार फीट नीचे है। मानसा जिले में हलका विधायक सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनांवाली व बुढलाडा से विधायक प्रिंसिपल बुधराम ने घग्गर दरिया का जायजा लिया।
मानसा जिले में घग्गर से बाढ़ से 39 गांव प्रभावित होते हैं, इनमें से 23 गांव बुढलाडा सब डिवीजन से तथा 16 गांवों सरदूलगढ़ सब डिवीजन से संबंधित हैं। इन गांवों की पंचायतों में लगातार घग्गर में पानी चढ़ने कारण डर बना हुआ है। विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने कहा कि पानी आने की स्थिति में लोगों को ठहराने समेत खाने-पीने के योग्य प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक गुरप्रीत बनांवाली ने घग्गर दरिया के आसपास गांवों के लोगों को दिन-रात ठीकरी पहरा लगाने के लिए कहा है ताकि रात व दिन समय घग्गर में पानी की मात्रा बढ़ने संबंधी लोगों को अवगत करवाया जा सके। उन्होंने घग्गर दरिया के नजदीक रहते लोगों को पानी से सचेत रहने की सलाह दी है। डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर भी घग्गर दरिया की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed