फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ghaggar bridge will be doubled, more than 15 thousand drivers will benefit

Panchkula News: घग्गर पुल का होगा दोहरीकरण, 15 हजार से ज्यादा वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

Mon, 15 Jan 2024 03:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Ghaggar bridge will be doubled, more than 15 thousand drivers will benefit
-सेक्टर-21/3 की डिवाइडिंग रोड पर छठ घाट के पास घग्गर पुल के डबलिंग का काम शुरू होगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आने वाले दो सालों में घग्गर पार के आठ सेक्टरों की कनेक्टिविटी पूरे पंचकूला से बेहतर हो जाएगी। एक तरफ जहां पीरमुछल्ला से घग्गर पार तक बनने वाले ब्रिज का काम मार्च 2024 तक पूरा हाे जाएगा। वहीं प्रोजेक्ट का काम पूरा होते ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-21/3 की डिवाइडिंग रोड पर छठ घाट के पास घग्गर पुल के डबलिंग का काम शुरू होगा। इसपर विभाग करीब 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यह घग्गर पुल 335 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा। इस प्रोजेक्ट का काम अगस्त 2024 में शुरू होगा और दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।

क्यों लिया निर्णय
रामगढ़ से पंचकूला चंडीगढ़ की ओर आने वाले ट्रैफिक के लिए सेक्टर-27/28 से होते हुए सेक्टर 24 21/3 की सड़क का इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना औसतन इन सड़कों से करीब 15 हजार से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं। ऐसे में एक ही पुल पर ज्यादा भार पड़ने की वजह से उसकी लाइफ काफी कम हो सकती है। साथ ही दूसरा कारण यह भी है कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए एचएसवीपी ने घग्गर पार के इन सभी पुलों के आसपास की सड़कों को पहले डबल लेन किया और अब इन पुलों को डबल लेन किए जाने का काम किया जा रहा है, ताकि हैवी ट्रैफिक को इन दोनाें पुलों से आसानी से निकाला जा सके।
विज्ञापन



अगस्त में सेक्टर-21/3 की डिवाइडिंग रोड पर छठ घाट के पास घग्गर पुल के डबलिंग का काम शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च आएगा। प्रोजेक्ट का काम दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। - एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed