फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Generator and UPS fail, as soon as the lights go off, the intra network of the tehsil and the police station gets shut down

Panchkula News: जेनरेटर व यूपीएस खराब, लाइट गुल होते ही तहसील व थाने का इंट्रा नेटवर्क हो जाता है बंद

Thu, 30 Jan 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Generator and UPS fail, as soon as the lights go off, the intra network of the tehsil and the police station gets shut down
रायपुररानी। हरियाणा स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (एचएसडब्ल्यूएएन) का जेनरेटर रायपुररानी के बीडीपीओ कार्यालय में छह साल से भी अधिक समय से खराब पड़ा है। इससे तहसील और थाना रायपुररानी के इंट्रा नेटवर्क में बाधा आ रही है। लाखों की लागत से खरीदा यह जरनेटर अब कंडम हो चुका है, विभाग ने इसे ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


रायपुररानी तहसील और थाने को इंट्रा नेटवर्क देने के लिए लगाया एचएसडब्ल्यूएएन सिस्टम भी परेशानी में है, क्योंकि इसका यूपीएस भी खराब पड़ा है। जैसे ही क्षेत्र में बिजली जाती है, तहसील और थाने का नेटवर्क बंद हो जाता है। इससे आम लोगों को अपने कानूनी और सरकारी काम करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता की पड़ताल में तहसील के कार्याें में आ रही परेशानी का हाल जानने की कोशिश की तो रायपुररानी बीडीपीओ कार्यालय में हारट्रॉन का एचएसडब्ल्यूएएन सिस्टम में न तो यूपीएस चलता मिला न जनरेटर। इस वजह से तहसील और थाने के कार्य में बाधा आने की जानकारी मिली। जब इस पूरे मामले में जिला प्रबंधक से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि जनरेटर इसलिए लगाया गया था ताकि जब भी बिजली जाए तो जनरेटर से इंट्रा नेटवर्क सिस्टम चलता रहे, कुछ समय बाद सरकार ने यूपीएस उपलब्ध करवाए। लाइट जाने पर यूपीएस अपने आप चल जाता था। अब यूपीएस भी खराब हो चुके हैं। अधिकारी यह बताने में असमर्थ हैं कि यूपीएस कब से खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बीडीपीओ कार्यालय में रखे एचएसडब्ल्यूएएन सिस्टम के लिए जनरेटर लाया गया था। कुछ समय बाद सरकार द्वारा यूपीएस उपलब्ध करवाए गए। यूपीएस की शायद वारंटी खत्म हो चुकी है, इस कारण सभी यूपीएस बैट्री बंद हो जाती है। इसे ठीक करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को समय समय पर अवगत करवाया गया है। -राकेश, जिला प्रबंधक, एचएसडब्ल्यूएएन






कई बार तहसील में जरूरी काम होता है, लेकिन बिजली जाते ही सारा सिस्टम ठप हो जाता है। इससे बहुत परेशानी होती है, खासकर जब जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज लेने होते हैं। -कर्मजीत खेड़ी, स्थानीय निवासी




रायपुररानी में तो दिन में बिजली कई बार जाती है, ऐसे में तहसील में कोई काम नहीं हो पाता है। हमें फिर दोबारा आना पड़ता है, इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। सरकार को इस समस्या का तुरंत समाधान निकालना चाहिए। -विक्की खान, स्थानीय





जब यह जरनेटर और यूपीएस लाखों रुपये खर्च करके खरीदे गए थे, तो इनकी देखभाल भी होनी चाहिए थी। सरकार को इसे जल्द ठीक करवाना चाहिए ताकि आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। -वीरेंद्र जाट, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed