{"_id":"681676ea8f55ab429405e16c","slug":"general-manager-of-northern-railway-reached-kalka-workshop-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-122284-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक पहुंचे कालका वर्कशॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक पहुंचे कालका वर्कशॉप
विज्ञापन
कालका। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा कालका रेलवे वर्कशॉप पहुंचे। इस दौरान उत्तर रेलवे मेंस यूनियन वर्कशॉप ब्रांच के शाखा मंत्री प्रदीप शर्मा व शाखा अध्यक्ष कमल कुमार के नेतृत्व में ब्रांच ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया व कारखाने में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।
उन्होने बताया कि कर्मचारियों के लगातार रिटायरमेंट होने और कालका वर्कशॉप में नई भर्ती न होने से हेल्परों और क्लर्काें की कमी हो गई है। इस कारम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कालका रेलवे हॉस्पिटल में लैब टेस्ट, ब्लड, शुगर, एक्स-रे इत्यादि करवाने की सुविधा देने की मांग की। कहा कि ऐसी रेल चलाई जाए जिससे चंडीगढ़ अंबाला की ट्रेनों से लिंक बन सके। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी को मल्टी स्टोरी बनाने और रेलवे ग्राउंड कालका को मिनी स्टेडियम में तब्दील करने की भी मांग की ।
इस मौके पर पर सहायक मंडल सचिव प्रवीन कुमार, अध्यक्ष कमल कुमार, उपाध्यक्ष दीपक सैनी, शाखा मंत्री प्रदीप शर्मा, सह सचिव गगनदीप शर्मा, डेलीगेट दीपक मल्होत्रा, हरजोत सहित अन्य मौजूद रहे।