फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   General insurance pensioners will protest if their demands are not met

Panchkula News: जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स मांगें पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Sun, 03 Dec 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
General insurance pensioners will protest if their demands are not met
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जनरल इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तरी क्षेत्र की आम सभा की बैठक होटल केसी क्रॉस रोड पंचकूला में हुई। बैठक में 200 से अधिक पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी सदस्यों ने शिरकत की। पेंशनर्स एसोसिएशन की अखिल भारतीय सदस्यता 11000 से अधिक है। उत्तरी क्षेत्र के केंद्रीय नेताओं अध्यक्ष आरएस टुटेजा, महासचिव श्याम माथुर, संगठन सचिव रजनीश पांडे, कोषाध्यक्ष वीके शर्मा और एके सिंघल सलाहकार ऑल इंडिया फेडरेशन ने बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने की।
इस आम सभा में पारिवारिक पेंशन दरों में सुधार, पेंशन की अपग्रेडेशन पर चर्चा की गई। आरएस टुटेजा ने बताया कि पेंशनभोगियों की वर्तमान स्थिति सचमुच दयनीय है। इस बात पर गहरी नाराजगी है कि केंद्र सरकार पारिवारिक पेंशन में मौजूदा 15 प्रतिशत के मुकाबले 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी क्यों नहीं कर रही है, जबकि बैंक, आरबीआई और एलआईसी के पारिवारिक पेंशनभोगियों को पहले ही यह सुविधा दी जा चुकी है। जीआईसी पेंशनभोगियों को परेशानी हो रही है, क्योंकि सेवारत कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के साथ पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाती है।
विज्ञापन

कुछ पेंशनभोगी इतनी कम राशि प्राप्त कर रहे हैं कि उनका मुश्किल से निर्वाह हो रहा है। मासिक भुगतान वार्षिक बीमा प्रीमियम का भुगतान करने के लिए भी पर्याप्त नहीं है। बढ़ती उम्र के साथ घरेलू इलाज पर खर्च भी बढ़ता है। केंद्रीय नेताओं ने रोष जताकर कहा कि केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त लोगों को भी मूल पेंशन में 20 प्रतिशत की वृद्धि दी जाती है। जीआईसी के सेवानिवृत्त लोगों को यह सुविधा नहीं दी जा रही है। पेंशन योजना केंद्र सरकार के पेंशन नियमों पर आधारित है, लेकिन जीआईसी पेंशनभोगियों की इन महत्वपूर्ण मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed