फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   General Election Observer visited polling stations

Panchkula News: सामान्य चुनाव ऑब्जर्वर ने मतदान केंद्रों का दौरा किया

Thu, 09 May 2024 03:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
General Election Observer visited polling stations
पंचकूला। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सामान्य चुनाव ऑब्जर्वर सुखवीर सिंह ने पंचकूला हल्के के बूथ नंबर 11 से 15 जैनेंद्रा गुरुकुल और 127 से 129 राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर 17 में बनाए गए मतदान केंद्रों का दौरा कर चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हीट वेव के मद्देनजर वोटरों एवं चुनावी टीमों के लिए मतदान केंद्रों पर पेयजल आदि का उचित प्रबंध किया जाए। इसके साथ पंचकूला एवम कालका विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं एवम चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार उनके मोबाइल नंबर 9588577821 पर संपर्क कर चुनाव संबंधी समस्या बारे अवगत करवा सकते हैं। इस अवसर पर उनके साथ जिला निर्वाचन अधिकारी एवम उपायुक्त पंचकूला डा. यश गर्ग, एआरओ एवम एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, एआरओ एवम एसडीएम कालका लक्षित सरीन, नायब तहसीलदार चुनाव अजय राठी, कानूनगो कुलदीप सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed