फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Geeta Jayanti: The city will be decorated with colorful lights, verses from Geeta will echo in the squares

गीता जयंती : रंगबिरंगी लाइटों से सजेगा शहर, चौकों पर गूंजेंगे गीता के श्लोक

Fri, 15 Dec 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti: The city will be decorated with colorful lights, verses from Geeta will echo in the squares
22 दिसंबर को महायज्ञ से होगा शुभारंभ, एडीसी होंगी गीता जयंती महोत्सव की ओवरऑल इंचार्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 के ऑडिटोरियम में 22 और 23 दिसंबर को दो दिवसीय जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव- 2023 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ महायज्ञ से किया जाएगा। गीता चौक के अलावा शहर के विभिन्न चौकों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। दोनों दिन सभी चौराहे गीता के श्लोकों से गुंजायमान होंगे।
यह जानकारी उपायुक्त सुशील सारवान ने दी। उपायुक्त ने गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन के संबंध में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें महोत्सव के संदर्भ में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में गीता जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर चौक पर गीता के मंत्रों का उच्चारण विधिवत किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल गीता जयंती महोत्सव की ओवरऑल इंचार्ज होंगी। महोत्सव के दोनों दिन स्कूलों और काॅलेजों के बच्चों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें गीता और महाभारत पर आधारित गीत, भजन, नृत्य इत्यादि के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और विरासत को भलीभांति प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए क्विज, पोस्टर, निबंध लेखन और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत गीता की शिक्षाओं पर आधारित होगा सेमिनार
उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को श्रीमद्भागवत गीता की शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से हिंदी और संस्कृत के प्राध्यापकों और वक्ताओं द्वारा गीता पर व्याख्यान दिया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे ग्लोबल गीता का मंत्रोच्चारण किया जायगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे सेक्टर-2 से सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक श्रीमद्भागवत और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह विभिन्न सेक्टरों से होकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में समाप्त होगी। इस मौके पर पंचकूला एसडीएम ममता शर्मा, कालका एसडीएम नेहा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अपूर्व चैधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, डीडीपीओ राजन सिंगला, डीईओ सतपाल शर्मा, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा तथा श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed