फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Geeta Jayanti: Radha-Krishna and Gopi dance will enhance the beauty of the festival

गीता जयंती : राधा-कृष्ण और गोपी नृत्य बढ़ाएंगी महोत्सव की शोभा

Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti: Radha-Krishna and Gopi dance will enhance the beauty of the festival
पंचकूला। शहर के सेक्टर-1 जैनेंद्र गुरुकुल में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का 12 दिसंबर से शुभारंभ होगा। गीता जयंती समारोह के उद्घाटन पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कालका से कांग्रेस के विधायक प्रदीप चौधरी भी गीता जयंती महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस संबंध में उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ हवन और महाआरती से होगा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में ग्रुप डांस, नाटक, सोलो डांस, रोल प्ले, फॉक सांग, राधा-कृष्ण डांस, गोपी डांस और गीता महोत्सव कार्यक्रम में शोभा बढ़ाएंगे। ये सभी कार्यक्रम जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन 13 दिसंबर को हवन और महाआरती से महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत विभिन्न स्कूलों द्वारा गीता महोत्सव पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 की तरफ से गीता में दी गई शिक्षाओं पर सेमिनार का आयोजन होगा।
विज्ञापन

इसके पश्चात गीता का जाप और प्रश्नोत्तरी, नाटक, श्लोकोच्चारण और गीता पर संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन 14 दिसंबर को जैनेंद्र पब्लिक स्कूल, साधना स्थल पर हवन और महाआरती से शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात गीता महोत्सव प्रदर्शनी, गीता श्लोकों पर वैश्विक जाप, पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता, सूफी भजन, श्लोकोच्चारण, श्रीकृष्ण और राधा पर ग्रुप डांस, श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का उच्चारण और इसके पश्चात संवाद और राधा-कृष्ण डांस का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील कर कहा कि वे इस महोत्सव का हिस्सा बनकर और सभी को महाउपदेश देने वाली हमारी प्राचीन संस्कृति को जीवंत रखने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed