{"_id":"642b32da96bf88a7e30229b7","slug":"gas-will-be-made-available-to-100-houses-through-pipeline-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-252-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पाइप लाइन से 100 घरों को उपलब्ध कराई जाएगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पाइप लाइन से 100 घरों को उपलब्ध कराई जाएगी गैस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। रायपुररानी खंड के गांव प्यारेवाला में गोबरधन परियोजना के तहत बायोगैस प्लांट लगाया जाएगा। इस परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए ग्राम पंचायत प्यारेवाला में तालाब के नजदीक एक एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। बायोगैस प्लांट को चलाने के लिए गांव में पर्याप्त संख्या में पशुधन उपलब्ध हैं। इस परियोजना के तहत गांव में 35 क्यूबिक मीटर क्षमता का फ्लोटिंग डोम वाला बायोगैस प्लांट स्थापित किया जाएगा जिसके माध्यम से शुरूआत में 100 घरों को पाइपलाइन के माध्यम से रियायती दरों पर गैस की सप्लाई की जाएगी। इस प्लांट के लगने से न केवल गांव स्वच्छ रहेगा बल्कि गोबर का सदुपयोग करके लोगों को रियायती दामों पर गैस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह जानकारी उपायुक्त महावीर कौशिक ने दी। वह जिला सचिवालय के सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की आयोजित दूसरी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह उपस्थित थे।
गांव का हर व्यक्ति उठा सकता है, लाभ
पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता विकास राणा ने बताया कि संबंधित एजेंसी द्वारा बायोगैस प्लांट स्थापित करने के साथ-साथ 5 वर्ष तक उसका संचालन एवं रख-रखाव भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बायोगैस प्लांट स्थापित होने के पश्चात गांव का कोई भी निवासी इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।
गांव का पानी रोकने के लिए वैटलैंड और तालाब का निर्माण
बैठक में बताया गया कि ग्रे-जल प्रबंधन योजना के तहत बरवाला के गांव भरोली का पानी टांगरी नदी में जाने से रोकने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा वैटलैंड और तालाब का निर्माण करवाया जा रहा है जिसके माध्यम से गांव के पानी को उपचारित करने उपरांत पाइप के माध्यम से खेतों में कृषि के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस कार्य पर अब तक 18 लाख रुपये से अधिक राशि खर्च की जा चुकी है।