फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gas was leaking in the kitchen; the teenager got burnt due to the explosion as soon as he lit the matchstick

Panchkula News: किचन में लीक हो रही थी गैस<bha>;</bha> माचिस जलाते ही धमाका होने से झुलसा किशोर

Wed, 12 Jun 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Gas was leaking in the kitchen; the teenager got burnt due to the explosion as soon as he lit the matchstick
मोहाली। गांव सोहाना में एक घर की किचन में गैस लीक हो रही थी और जैसे ही चाय बनाने के लिए 15 वर्षीय किशोर ने माचिस की तिल्ली जलाई तो तभी जोरदार धमाके के साथ आग फैल गई और इसमें किशोर बुरी तरह से झुलस गया। उसको पता ही नहीं चला कि किचन में काफी देर से गैस लीक हो रही थी और इसी कारण यह हादसा हो गया। किशोर की पहचान रवि के रूप में हुई है। इस आग की चपेट में आकर युवक 40 प्रतिशत जल गया है, जिसमें उसके दोनों हाथ-पैर और मुंह पूरी तरह से झुलसे हैं। इस हादसे के समय उसके माता-पिता दोनों काम पर गए हुए थे, और वह घर पर अकेला था।
विज्ञापन


किशोर ने बताया कि जिस दिन यह हादसा हुआ वह घर में टीवी देख रहा था। उसको हल्का जुकाम था और इस कारण उसकी नाक भी बंद थी। जब शाम को 4 बजे वह अपने लिए चाय बनाने किचन में गया तो उसे पता ही नहीं चला कि वहां काफी समय से पाइप से गैस लीक हो रही थी। जैसे ही उसने चाय बनाने के चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई तो अचानक पूरे किचन में आग फैल गई और जोरदार धमाका हुआ। इस भीषण आग में वह बुरी तरह से झुलस गया। इस पर उसने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पहले सिलिंडर से गैस बंद की और आग बुझाई। इसके बाद पड़ोसियों ने उसके पिता को इस हादसे की सूचना दी। उसके माता-पिता काम से भागते हुए घर पहुंचे। अपने बेटे को जला हुआ देखकर वह दोनों रोने लगे और तुरंत बेटे को फेज-6 के सिविल अस्पताल में ले गए। यहां पर इमरजेंसी में रवि के शरीर पर दवा लगाई गई और उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed