{"_id":"6a19f7f69360a0454500d625","slug":"gas-distribution-issue-in-raipur-rani-reaches-the-centre-panchkula-news-c-87-1-pan1007-136969-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी में गैस वितरण समस्या पहुंची केंद्र तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी में गैस वितरण समस्या पहुंची केंद्र तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर सोलंकी इंडेन गैस एजेंसी को शहरी श्रेणी में शामिल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र में गैस वितरण में हो रही देरी का मामला अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। जिला परिषद सदस्य एवं पंचकूला भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बहादुर राणा ककराली द्वारा उठाई गई मांग पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर सोलंकी इंडेन गैस एजेंसी को ग्रामीण श्रेणी से शहरी श्रेणी में शामिल करने की मांग उठाई।
बताया गया कि एजेंसी के ग्रामीण श्रेणी में संचालित होने के कारण गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण में करीब 45 दिन का समय लग रहा है। इससे हजारों उपभोक्ताओं, खासकर महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बहादुर राणा ककराली ने कहा कि रायपुररानी क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद गैस आपूर्ति व्यवस्था लोगों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि एजेंसी को शहरी श्रेणी में शामिल किए जाने से वितरण व्यवस्था में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सकेंगे।