{"_id":"69efcb03fe70e43d11079b11","slug":"gas-cylinder-shortage-long-wait-from-booking-to-delivery-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23133-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गैस सिलिंडर की किल्लत, बुकिंग से डिलीवरी तक लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गैस सिलिंडर की किल्लत, बुकिंग से डिलीवरी तक लंबा इंतजार
विज्ञापन
तीन-तीन चक्कर के बाद हो रही बुकिंग, सात दिन का मैसेज फिर भी 10 दिन में मिल रहा सिलिंडर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। कई एजेंसियों पर स्टॉक समय पर नहीं पहुंच रहा, जिससे बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
पंचकूला में गैस एजेंसियों पर सिलिंडर का स्टॉक नियमित नहीं आ रहा है। इस कारण लोगों को पहले बुकिंग के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और इसके बाद भी डिलीवरी समय पर नहीं मिल रही। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद सात दिन का मैसेज मिल रहा है, लेकिन वास्तविक डिलीवरी 8 से 10 दिन बाद हो रही है।
जानकारी के अनुसार पहले बुकिंग के दो दिन बाद ही सिलिंडर मिल जाता था, लेकिन अप्रैल माह में किल्लत बढ़ गई है। अब गैस एजेंसियों की ओर से अलग से पर्ची देकर उपभोक्ताओं को इंतजार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर की सेक्टर-16 आशीर्वाद गैस एजेंसी, सेक्टर-1 इंद्र गैस एजेंसी, सेक्टर-7 सिंगला गैस एजेंसी, नाडा साहिब एचपी गैस एजेंसी और रामगढ़ की राजिंद्रा गैस एजेंसी समेत करीब एक दर्जन एजेंसियों में यही स्थिति बनी हुई है।
सेक्टर-1 में गैस लेने पहुंचे राकेश कुमार ने बताया कि तीन बार एजेंसी के चक्कर काटने के बाद बुकिंग हो पाई, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं मिली। वहीं सेक्टर-16 के राजेंद्र कुमार ने कहा कि पहले जहां 25 दिन में सिलिंडर मिल जाता था, अब 35 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
आशीर्वाद गैस एजेंसी के संचालक संदीप खुल्लर ने बताया कि गैस उपलब्ध होते ही वितरण किया जा रहा है, लेकिन स्टॉक समय पर नहीं आने से देरी हो रही है।
जांच के निर्देश
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि सभी एजेंसियों को स्टॉक दिया जा रहा है। यदि कहीं देरी हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी और एजेंसियों को समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।