फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Garbage starts falling in village Jhuriwala, dumping ground of Sector-23 will be empty

गांव झूरीवाला में कूड़ा गिरना शुरू, खाली होगा सेक्टर 23 डंपिंग ग्राउंड

Sat, 05 Jun 2021 01:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Garbage starts falling in village Jhuriwala, dumping ground of Sector-23 will be empty
झूरीवाला में कूड़ा गिराने जाती गाड़ी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश को मेयर कुलभूषण गोयल ने दो दिन में अमलीजामा पहना दिया है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला इंटीग्रेटिड डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में सेक्टर-23 में कूड़ा गिराने का काम बंद करने के निर्देश दिए थे और गांव झूरीवाला में कूड़ा पहुंचाने के लिए कहा था। गांव झूरीवाला में जहां पर कूड़ा गिराना था, वहां तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं थी और उबड़-खाबड़ पहाड़ियां बनी हुई थीं। मुख्यमंत्री की बैठक के बाद उसी दिन मेयर कुलभूषण गोयल ने निगम अधिकारियों की बैठक बुलाकर स्पष्ट निर्देश दिए थे कि दो दिन में यदि कूड़ा झूरीवाला में पहुंचना शुरू नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर निगम के एसडीओ और जेई ने दिन-रात जेसीबी और पोकलेन मशीन लगाकर रास्ता तैयार किया। जिसके बाद शुक्रवार शाम को ट्रक में रखकर झूरीवाला कूड़ा पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया। कुलभूषण गोयल ने बताया कि घग्गर पार सेक्टरों में रहने वाले लोगों को हर साल बरसात के दिनों में सेक्टर 23 के डंपिंग ग्राउंड के कारण काफी बदबू का सामना करना पड़ता था। लोगों को घर में रहना भी मुश्किल हो जाता था। भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव के समय भी वादा किया गया था कि सेक्टर 23 डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट किया जाएगा, जिस पर आज से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड स्थल पर बनेगा पार्क
कुलभूषण गोयल ने कहा कि सेक्टर 23 डंपिंग ग्राउंड में अब कूड़ा नहीं गिराया जाएगा। जिससे यह बनने वाले कूड़े का पहाड़ बंद धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। गोयल ने बताया कि एक कंपनी को डंपिंग ग्राउंड को खाली करने का काम सौंप रखा है। यह डंपिंग ग्राउंड खाली होने के बाद यहां पर बड़ा पार्क बनाया जाएगा। मेयर ने घग्गर पार रहने वाले लोगों से कहा कि यह डंपिंग ग्राउंड इन सेक्टरों से लगभग दो किलोमीटर दूर है और कूड़ा काफी गहराई में गिराया जाएगा, जिससे किसी कोई कोई परेशानी नहीं होगी। गोयल ने बताया कि शहर से रोजाना 100 टन कूड़ा निकलता है, जोकि डंपिंग ग्राउंड में पहुंचता था, जिसके कारण बदबू आती रहती थी। यह डंपिंग ग्राउंड शहर की रौनक में दाग लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार किया जा चुका है टेंडर
गोयल ने बताया कि अर्बन लोकल बॉडीज की ओर से झूरीवाला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए अब तक दो बार टेंडर किया जा चुका है, लेकिन दोनों बार एक भी एजेंसी ने बिड नहीं किया। अब अर्बन लोकल बॉडीज की ओर से जल्द ही दोबारा टेंडर कॉल किए जाने की तैयारी की जा रही है। झूरीवाला में 13.24 एकड़ की जगह पर करीब 40 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने की प्लानिंग है। यह प्लांट लगने के बाद कोई भी समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed