फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gangster Sheikhon Arrested on Production Warrant

गैंगस्टर शेखों प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 08:05 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Gangster Sheikhon Arrested on Production Warrant
अमृतसर। केंद्रीय फतेहपुर जेल में बंद गैंगस्टर प्रीत सेखों उर्फ दया सिंह उर्फ लड्डू को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ खिलाफ रंजीत एवेन्यू थाना बाउंसर जगरूप सिंह की हत्या का केस दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि गैंगस्टर से पूछताछ के बाद केस के अन्य सदस्यों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही अमृतसर देहाती पुलिस ने प्रीत सेखों को गिरफ्तार कर कब्जे से हथियारों की खेप बरामद की थी। पुलिस इसके एक साथी लखबीर उर्फ लंडा का रेड कार्नर नोटिस जारी करवा चुकी है।
विज्ञापन

गौर हो कि अमृतसर के गांव सांघना का प्रीत सेखों दोहरे हत्याकांड में जेल काट चुका है और साल 2017 में वह जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था। इस बीच एक शादी समागम में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के रहने वाले बाउंसर जगरूप सिंह उर्फ जग्गा से किसी बात पर विवाद हो गया। सेखों ने जगरूप को चेतावनी दी थी कि वह उसकी हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी 2020 की रात जगरूप सिंह रंजीत एवेन्यू स्थित होटल में ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। सेखों ने तीन साथियों के साथ मिलकर रास्ते में ही जगरूप पर हमला कर दिया। जगरूप और उसके साथी ने शेखों और उसके साथियों का मुकाबला किया तो सेखों ने पिस्तौल निकाल जगरूप के सीने में 5 गोलियां मार दी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने रंजिश के चलते जगरूप की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed