फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gang used to rob people through five robber brides

एक नहीं बल्कि पांच लुटेरी दुल्हनों के जरिये लोगों को लूटता था गैंग

Fri, 27 Aug 2021 08:17 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Gang used to rob people through five robber brides
पटियाला। पटियाला पुलिस द्वारा वीरवार को पकड़ा शातिर गैंग, एक नहीं, बल्कि पांच लुटेरी दुल्हनों के जरिए लोगों को लूटता था। अब तक यह दुल्हनें पंजाब व हरियाणा में करीब 20 फर्जी शादियां कर चुकी हैं। यह खुलासा गैंग के पकड़े मेंबरों से पुलिस पूछताछ में हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन वीरपाल कौर समेत उसकी मां परमजीत कौर निवासी पटियाला, रिश्तेदार उमा निवासी कैथल और गिरोह का सरगना रणवीर सिंह उर्फ राणा निवासी गांव ढड़रियां को पुलिस ने अदालत में पेश करके तीन दिनों का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वीरपाल कौर पटियाला के कस्बा देवीगढ़ नजदीक नौंवी शादी करने जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी (सिटी) वरूण शर्मा ने बताया कि आरोपियों से बरामद उनके मोबाइलों की काल डिटेल और पूछताछ के आधार पर सामने आया है कि गैंग की चार और महिला मेंबर हैं। यह महिलाएं भी वीरपाल कौर की तरह ही गैंग के लिए दुल्हन बनने का काम करती थीं। गैंग के मेंबर गांवों में जाकर उन युवाओं को तलाशते थे, जिनकी उम्र 40 के आसपास हो पर वह शादीशुदा न हों। इन युवाओं को अच्छी लड़की से शादी कराने का झांसा देकर गैंग मेंबर फंसा लेते थे और फिर अपनी गैंग की दुल्हनों साथ शादी करा देते थे। शगुन डालने के लिए किसी धार्मिक स्थान जैसे मंदिर या गुरूद्वारा चुना जाता था। यह सभी शादी किसी निजी जगह पर कराते थे। जिससे कोई उनको पकड़े न सके। एसपी ने बताया कि गैंग के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर अब तक करीब 12 तोला सोने के गहने और करीब 30 हजार का कैश भी शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गैंग की जो चार और लुटेरी दुल्हनों की जानकारी सामने आ रही है, उसके आधार पर जल्द ही जांच करके गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed