फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gang leader arrested for selling luxury cars on fake documents

Panchkula News: फर्जी दस्तावेजों पर लग्जरी कारें बेचने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Mon, 04 Aug 2025 10:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 04 Aug 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Gang leader arrested for selling luxury cars on fake documents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। फर्जी दस्तावेजों पर लग्जरी कारों को अन्य राज्यों में बेचने वाले गिरोह के सरगना को थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर 15 लग्जरी कारें बरामद की हैं। आरोपी की पहचान मोहाली स्थित फेज एक निवासी हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। एसीपी रिषभ भोला ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
एसीपी भोला ने सोमवार शाम पत्रकारवार्ता में बताया कि हरविंदर सिंह के कब्जे से एक स्काॅर्पियो, फार्च्यूनर, थार, महिंद्रा एक्सयूवी व लीजेंडर सहित 15 कारें मोहाली से ही बरामद की गई हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है। संभावना है कि आरोपी ने बरामद किए गए वाहनों के अलावा अन्य वाहन भी छिपाकर रखे हैं। बताया जा रहा है कि गिरोह में दर्जनभर सदस्य काम करते हैं। यह फर्जी दस्तावेज तैयार करने व ग्राहक की तलाश करते हैं।
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि कुछ दिन पहले माल मंडी निवासी अरमिंदर सिंह ने उन्हें शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह किराये पर लग्जरी कारें देते हैं। इसके लिए उन्होंने कुछ साल पहले ओवीओ कैब्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई और रंजीत एवेन्यू इलाके में कंपनी का दफ्तर भी खोला था। मोहाली निवासी हरविंदर सिंह ने एक दिन कार किराये पर ली थी। विश्वास बनाने पर आरोपी ने एक-एक करके 15 कारें मंगवा ली। तय समय के मुताबिक कारें लौटाई नहीं गई। उन्होंने आरोपी के बताए ठिकाने पर जाकर पता किया तो वहां से जानकारी मिली कि वह जगह गलत है। इसके बाद थाने में शिकायत दी गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 कारें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed