फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gang involved in gang busted, one arrested

Panchkula News: गैंगवार में शामिल गिरोह का भंडाफोड़, एक काबू

Fri, 26 May 2023 07:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in gang busted, one arrested
पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी का साथी बच निकला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने शुक्रवार को गैंगवार में शामिल एक अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 5 कारतूस सहित एक .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ आकाश निवासी नौरंग के लेली जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने फिरोजपुर के गांव बाबरा आजम शाह के सुख उर्फ सुभाष के रूप में पहचाने गए उसके करीबी सहयोगी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी दोहरे हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई जघन्य अपराधों के लिए आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

मोहाली में एआईजी (एसएसओसी) अश्वनी कपूर ने बताया कि उन्हें विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि आरोपी राहुल और सुख जोकि जमानत पर बाहर हैं, विरोधी गिरोहों के सदस्यों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने अज्ञात सहयोगियों से अवैध हथियारों की व्यवस्था भी कर रहे थे। एसएसओसी मोहाली की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए राहुल उर्फ आकाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की, जबकि सुख मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

एआईजी कपूर ने कहा कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापे मार रही हैं। आरोपियों के सभी संपर्कों का पता लगाने और उनके अवैध हथियारों व गोला-बारूद के स्रोत की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच, थाना एसएसओसी मोहाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed