फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Gallant Cricket Academy won the match by nine wickets

गैलेंट क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट से जीता मैच

Tue, 16 Feb 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gallant Cricket Academy won the match by nine wickets
क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान शॉर्ट खेलता खिलाड़ी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। 52 गेंद...141 रन...15 चौके और 12 छक्के। यह स्कोर है नेहल पजनी का। जिनकी बल्लेबाजी ने मोहाली क्रिकेट टीम के गेंदबाजों की हालत पस्त कर डाली। नेहल ने गेंदबाजों की लय ऐसी बिगाड़ी की वे अंत तक संभल नहीं पाए। नतीजा यह हुआ कि दिन के दूसरे मैच को गैलेंट क्रिकेट अकादमी की टीम ने मोहाली क्रिकेट टीम से नौ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी कर मोहाली क्रिकेट टीम ने तीस ओवर मेें नौ विकेट पर 170 रन बनाए। अंश सहगल ने 43 और मोहित ने 37 रन बनाए। इसके जवाब में गैलेंट क्रिकेट अकादमी की टीम ने लक्ष्य 11.2 ओवर में ही हासिल कर डाला। नेहल पजनी ने 141 और अनमोल कौशिक ने 21 रन बनाकर की टीम को जीत दिला दी। नेहल ने मैच के अंत में बताया कि उनको हमेशा से तेज बैटिंग करना ही ज्यादा पसंद है। ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम की पिच भी बैटिंग के लिए जबरदस्त है। नेहल को ही मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सूर्यनारायण की शानदार शतकीय पारी की बदौलत चंडीगढ़ स्टेडियम सेक्टर-16 की टीम ने क्रिस्टल स्पोर्ट्स अकादमी चंडीगढ़ की टीम को 168 रन के अंतर से शिकस्त दी। इस मैच का आयोजन ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया जा रहा है। चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 30 ओवर में आठ विकेट पर 272 रन बनाए। सूर्यनारायण ने 80 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। जगमीत सिंह ने 67 रन बनाए जबकि आयुष गौतम ने 42 रन बनाए। प्रिंस ने 49 रन देकर 4 और सुखन सिंह ने 41 रन देकर दो विकेट झटके। इसके जवाब में क्रिस्टल स्पोर्ट्स अकादमी चंडीगढ़ की टीम 26.4 ओवर में 104 रन पर ही आउट हो गई। मोहित वर्मा ने 26 रन बनाए। इस मैच में सूर्य नारायण को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। पूर्व रणजी ट्राफी खिलाड़ी वरिंदर चोपड़ा ने उनको यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed