फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   G-20 delegation will be informed about the historical importance of Yadavindra Garden

Panchkula News: जी-20 प्रतिनिधिमंडल को यादविंद्रा गार्डन के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी

Tue, 28 Mar 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
G-20 delegation will be informed about the historical importance of Yadavindra Garden
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में 31 मार्च को जी-20 प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित होने वाले रात्रि भोज की तैयारियों का एडीसी वर्षा खनगवाल ने जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों की कड़ी में 31 मार्च को विभिन्न देशों के लगभग 180 प्रतिनिधियों को यादविंद्रा गार्डन की ऐतिहासिक धरोहर से भी रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा। अंग्रेजी भाषा में पारंगत गाइड द्वारा विदेशी मेहमानों को यादविंद्रा गार्डन के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

खनगवाल ने बताया कि विदेशी मेहमानों के स्वागत में गार्डन रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। मेहमानों के लिए शिल्पकारों द्वारा अपनी कलाकृतियों को दर्शाते स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा मेहंदी स्टॉल भी लगाया जाएगा। गार्डन में सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को गार्डन में 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को सभी सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक योगेश कुमार, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश गौरव चौहान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला, तहसीलदार कालका विक्रम सिंगला, वन मंडल अधिकारी बीएस राघव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा, डॉ. विकास गुप्ता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, एनआरएलएम से राहुल यादव, हरियाणा पर्यटन निगम से मनीष कपूर सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed