फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Furniture products and traditional clothing attracting visitors to the fair

Panchkula News: मेले में आकर्षित कर रहे फर्नीचर उत्पाद, पारंपरिक परिधान

Sat, 15 Nov 2025 11:23 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Furniture products and traditional clothing attracting visitors to the fair
पंचकूला। परेड ग्राउंड में सरस मेला पूरे उत्साह और उमंग के साथ जारी है। यह मेला 17 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कारीगर, शिल्पकार और स्वयं सहायता समूह अपने उत्कृष्ट उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में आकर्षक फर्नीचर आइटम्स, पारंपरिक परिधान, गृह-सज्जा सामग्री, स्थानीय हस्तशिल्प और ऑर्गेनिक उत्पादों की बड़ी रेंज देखने को मिल रही है। विशेष रूप से हस्तनिर्मित लकड़ी के फर्नीचर, बांस एवं बेंत के उत्पाद और कलात्मक सजावटी सामान आगंतुकों का खास आकर्षण बने हुए हैं।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन लोक नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भोजन प्रेमियों के लिए राज्य-स्तरीय व्यंजनों के विशेष स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां विविध स्वादों का आनंद लिया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है ताकि आगंतुक बिना किसी असुविधा के मेले का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed