फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   From May, the distance from MDC to IT Park will be just one and a half minutes.

Panchkula News: मई से एमडीसी से आईटी पार्क की दूरी महज डेढ़ मिनट दूर रह जाएगी

Tue, 17 Feb 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
From May, the distance from MDC to IT Park will be just one and a half minutes.
पंचकूला। एक मई से एमडीसी सेक्टर-2 और 3 से चंडीगढ़ आईटी पार्क की दूरी महज डेढ़ मिनट की रह जाएगी। इस दूरी को कम करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला सेक्टर-2 और 3 की डिवाइडिंग रोड पर 800 मीटर की सड़क बना रहा है, यह सड़क एमडीसी सेक्टर-6 के डॉल्फिन चौक पर मिलेगा। इसकी मिट्टी की लेवलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए एक 60 मीटर की पुलिया का निर्माण भी किया जा रहा है। जिसका अभी बेस तैयार हो रहा है। एचएसवीपी इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क की गुणवता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही यह सड़क माता मनसा देवी कांप्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-7 और 2 की डिवाइडिंग रोड पर जाकर मिलेगा। यहां सुखना झील के रेगुलेटरी एंड तक पहुंचने में महज तीन से चार मिनट का समय लगेगा। इसका काम भी चल रहा इसे 15 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


पंचकूला से सुखना तक सात मिनट का होगा सफर...........
माता मनसा देवी कांप्लेक्स (एमडीसी) सेक्टर-7 और 2, एमडीसी-7 और 3 की डिवाइडिंग रोड से होकर चंडीगढ़ की आईटी पार्क की ट्रैफिक लाइटों से पहले सुखना रेगुलेटरी एंड तक 13 करोड़ की लागत से 1.90 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 200 मीटर सड़क का काम पूरा कर लिया गया है। 600 मीटर का शेष रह गया है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी लेवलिंग का काम चल रहा है। इसका रास्ता पंचकूला की तरफ से एमडीसी सेक्टर-6 के वेलकम गेट से खुलेगा। इस मार्ग के निर्माण के बाद एमडीसी से महज पांच से सात मीटर के भीतर सुखना रेगुलेटरी एंड तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन


कहां कितना हुआ काम

-एमडीसी सेक्टर-2 और 3 की डिवाइडिंग रोड पर मिट्टी समतल करने का काम पूरा

-एमडीसी सेक्टर-2 और 3 की डिवाइडिंग रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए पुलिया के बेस का निर्माण कार्य शुरू

-सेक्टर-2 और 7 एमडीसी की ओर से पंचकूला की ओर 700 मीटर सड़क पर मिट्टी समतल करने का काम पूरा हो चुका है।
- सेक्टर-2 और 7 एमडीसी की ओर से डॉल्फिन चौक की ओर जाने वाले मार्ग के बीच 1065 मीटर सड़क का काम चल रहा है।

- डॉल्फिन चौक से आगे पंचकूला के वेलकम गेट से आगे 10 मीटर चौड़ी 450 मीटर सड़क बना दी गई है।



सेक्टर-2 और 3 रोड पर 800 मीटर की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क चंडीगढ़ आईटी पार्क और सुखना झील के रेगुलेटरी एंड के सेंटर पॉइंट पर जाकर मिलेगा। इसका काम अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। -एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed