फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   From fairway to finish: Tee Birds crowned champions of Panchkula Golf League Season 2

फेयरवे से फिनिश तक: टी बर्ड्स बने पंचकूला गोल्फ लीग सीजन-2 के चैंपियन

Mon, 23 Feb 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
From fairway to finish: Tee Birds crowned champions of Panchkula Golf League Season 2
8 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती, शिवालिक स्विंगर्स उपविजेता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित पंचकूला गोल्फ क्लब में आयोजित पंचकूला गोल्फ लीग सीजन-2 का समापन शानदार अंदाज में हुआ, जहां टी बर्ड्स ने खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। दो सप्ताह तक चले रोमांचक मुकाबलों, रणनीतिक मैच प्ले और हाई-इंटेंसिटी टीम प्रतियोगिताओं के बाद टी बर्ड्स को चैंपियन घोषित किया गया।
फाइनल में शिवालिक स्विंगर्स ने कड़ी टक्कर दी और उपविजेता रहे, जबकि तीसरे स्थान के प्लेऑफ में गोल्फिंग ईगल्स को हराकर क्लब्स ऑन फ्लेम्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. चंदर शेखर खरे ने पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम टी बर्ड्स को 8 लाख रुपये, उपविजेता शिवालिक स्विंगर्स को 6 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रही क्लब्स ऑन फ्लेम्स को 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। आयोजन समिति के चेयरमैन पूर्व आईएएस वीएस कुंडू ने कहा कि लीग का दूसरा सीजन इसकी बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक पहचान और टीम भावना का प्रमाण है। खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना ने आयोजन को नई ऊंचाई दी है। पंचकूला गोल्फ क्लब के जीएम सेवानिवृत्त कर्नल एएस ढिल्लों ने कहा कि इस स्तर की बहु-सप्ताह लीग का सफल आयोजन बेहतर समन्वय और टीमवर्क का परिणाम है।
विज्ञापन


16 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला
सीजन-2 में 16 टीमों ने भाग लिया, प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी शामिल थे। लीग चरण में व्यक्तिगत स्टेबलफोर्ड फॉर्मेट में खिलाड़ियों की निरंतरता की परीक्षा हुई, जिसके बाद नॉकआउट चरण में फोरबॉल बेटर बॉल मैचप्ले फॉर्मेट अपनाया गया। चैंपियनशिप फाइनल में टी बर्ड्स ने शिवालिक स्विंगर्स को 4.5–2.5 (4 जीत, 1 हार और 1 टाई) से पराजित किया। मुकाबला शुरुआत से ही रोमांचक रहा। सिंगल्स मुकाबले बराबरी के रहे। कर्नल राजीव बहल ने 2-1 से जीत दर्ज की, जबकि ब्रिगेडियर एचपीएस ढिल्लों ने भी समान अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। निर्णायक बढ़त फोरबॉल बेटर बॉल मुकाबलों में मिली। बी. चंद्रशेखर और कुलविंदर सिंह ने 5-3 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद परमिंदर सिंह सोढ़ी और आरके मीना ने 2-1 से जीत हासिल की। विवेक शर्मा और राहुल बत्रा ने 1 अप से कड़ा मुकाबला जीतकर टीम की खिताबी जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed