फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Frightening situation: Dengue ward full, doctor said that there will be less than 20 thousand platelets then patients will be admitted

भयावह स्थिति: डेंगू वार्ड फुल, डॉक्टर बोले-20 हजार से कम होंगे प्लेटलेट्स तब भर्ती करेंगे मरीज

Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Frightening situation: Dengue ward full, doctor said that there will be less than 20 thousand platelets then patients will be admitted
पंचकूला। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को भी 16 मामले सामने आए हैं। इस प्रकार डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 351 पहुंच चुका है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में 100 बेड का डेंगू वार्ड पूरी तरह भर चुका है। सीएमओ के अनुसार 104 डेंगू पीड़ितों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा 143 लोगों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर 20 हजार से कम प्लेटलेट्स वालों को भर्ती किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 60 मामले चंडीगढ़ और पंजाब के आ रहे हैं। प्रदेश में पंचकूला में डेंगू के मामले में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पंचकूला में डेंगू के बढ़ते मामलों की वजह फॉगिंग का नहीं होना है। डेंगू से बेकाबू होते हालात से स्वास्थ्य सेवाएं भी चरमराने लगी है। अभी तक डेंगू के 3423 सैंपल लिए जा चुके हैं। अब कोरोना की तरह ही लोग जुकाम और बुखार आने की हालत में डेंगू का टेस्ट करवा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल में पंजाब और चंडीगढ़ के मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को भी सिविल अस्पताल से कई मरीजों को भर्ती नहीं किया गया। उनको कहा गया कि जब प्लेटलेट्स 20 हजार से कम होंगे तब भर्ती किया जाएगा। मामले में सिविल सर्जन का कहना है कि मरीजों को लौटाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

डेंगू के अलावा अन्य मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण सिविल अस्पताल में मारामारी के हालात पैदा हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि प्लेटलेट्स की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी शहर में इस तरह के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में 400 बेड की व्यवस्था है। पंचकूला में डेंगू के 18 अक्तूबर तक 335 केस आ चुके हैं। इस बार शहर के गांवों के अलावा सेक्टरों से भी डेंगू पीड़ित सामने आ रहे हैं।
फॉगिंग नहीं होने से हो रही परेेेशानी
डेंगू के केस में बढ़ोतरी होने के बाद भी पंचकूला, कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी में फॉगिंग नहीं हुई है। कुछ भी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाई जा रही है। पानी का जमाव होने के बाद विभाग की तरफ से 2500 लोगों को नोटिस दिया गया है। विभाग की तरफ से सभी घरों में चेकिंग नहीं की जा रही है। सिविल सर्जन मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि वह अपने आसपास पानी जमा नहीं होने दें। अगर उन्हें किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह अपना डेंगू का टेस्ट करवाकर डॉक्टर से परामर्श लेकर इलाज करवा सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पताल आए लोगों का इलाज किया जा रहा है। अगर किसी मरीज को वापस किया गया है, तो इसकी जांच की जाएगी। डॉक्टर मरीज को परामर्श देकर इलाज कर रहे हैं। अगर प्लेलेट्स कम होते हैं तभी मरीज अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। नहीं तो दवा देकर मरीज को जरूरी एहतियात बरतने को कहा जा रहा है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
पंचकूला अस्पताल में मरीजों के लिए कुल बेड की संख्या - 400
डेंगू के मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड में बेड की संख्या -100
डेंगू के रोजाना पंजाब और चंडीगढ़ से आने वाले पेशेंट -60
बेड में अभी तक भर्ती पेशेंट की संख्या - 104
पंचकूला में आए डेंगू के केस
दिन केस
09 अक्तूबर -------------14
10 अक्तूबर -------------10
11 अक्तूबर--------------38
12 अक्तूबर --------------17
13 अक्तूबर--------------31
14 अक्तूबर ------------25
15 अक्तूबर -------------17
16 अक्तूबर -------------26
17 अक्तूबर-----------21
18 अक्तूबर ---------़17
19 अक्तूबर ----------16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed