फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Friend opened fire when he refused to drink alcohol, injured youth referred to PGI

शराब पीने से मना किया तो दोस्त ने चला दी गोली, घायल युवक पीजीआई रेफर

Mon, 19 Jul 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Friend opened fire when he refused to drink alcohol, injured youth referred to PGI
कालका। शहर की सारगंपुर कॉलोनी में शराब पीने से मना किया तो एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। एसडीएच कालका में गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राजीव कुमार यादव निवासी जिला मधेपुरा (बिहार) ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर 35 के स्कूल में टाइल और पत्थर लगाने का काम कर रहा था। उनके गांव का नंदन कुमार यादव कालका में सारंगपुर कॉलोनी में रहता है। वह उससे मिलने के लिए चला आता था। शनिवार को वह चंडीगढ़ से सारंगपुर कॉलोनी नंदन कुमार यादव की लेबर के लिए आदमी लेने के लिए गया था। नंदन के न मिलने पर वह उसके बगल में रहने वाले अमित के पास बैठ गया। वहीं, कुछ समय बाद नंदन कुमार यादव एक शराब की बोतल लेकर आया और उसे कमरे में बैठकर शराब पीने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन

राजीव ने कहा कि उसने नंदन को शराब पीने से मना कर दिया। इसके बाद वह उसे गाली देने लगा, इस बीच दोनों की आपस में हाथापाई हो गई और नंदन ने कमरे के अंदर जाकर देशी कट्टा निकाला उस पर गोली चला दी। गोली लोहे के दरवाजे के आर-पार होती हुई उसके दाहिने हाथ के आर पार निकल गई। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद उसे कालका एसडीएच लाया गया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन ऑफ क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
रविवार को सीन आफ क्राइम टीम भी मौके पर पहुंचीं और जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। इस दौरान मेटल डिटेक्टर के माध्यम से गोली के सिक्के को भी तलाशने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ। एसएचओ ने बताया कि गोली राजीव की कलाई से आर-पार हो गई थी इसलिए गोली के सिक्के को ढूंढने के लिए मेटल डिटेकर मंगवाया गया था। वहीं, आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed