फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fresh demand letter to NSA, Center and Advisory Board on Amritpal and his 10 associates

Panchkula News: अमृतपाल व उसके 10 साथियों पर नए सिरे से एनएसए, केंद्र और एडवाइजरी बोर्ड को मांगपत्र

Thu, 18 Apr 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Fresh demand letter to NSA, Center and Advisory Board on Amritpal and his 10 associates
चंडीगढ़। डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह व उसके 10 साथियों पर पंजाब सरकार ने नए सिरे से नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) लगा दिया है। पंजाब सरकार ने यह जानकारी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दी है और इस पर अमृतपाल सिंह सहित उसके सभी साथियों ने बताया कि एनएसए के खिलाफ एडवाइजरी बोर्ड और केंद्र सरकार को वह मांगपत्र सौंप चुके हैं। हाईकोर्ट ने इस जानकारी पर एडवाइजरी बोर्ड और केंद्र सरकार को मांगपत्र पर छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई के दौरान जब अमृतपाल सिंह सहित उसके सभी 10 साथियों की तरफ से कोर्ट को बताया गया था कि 18 मार्च, 2023 को इन सभी के खिलाफ एनएसए लगाकर इन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था। एनएसए का आदेश एक साल तक ही लागू रह सकता है। यह आदेश खत्म होने को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से पेश हुए एडिशनल एडवोकेट जनरल ने हाईकोर्ट को बताया कि इन सभी के खिलाफ नए सिरे से एनएसए लगाया गया है।
विज्ञापन


अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह, भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, कुलवंत सिंह रायोके, सरबजीत कलसी, गुरिंदर औजला और बसंत सिंह की एनएसए के खिलाफ याचिका गत वर्ष से ही लंबित है। याचिका दाखिल करते हुए सभी ने बताया कि पंजाब में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब सरकार ने मुहिम चलाई थी। इस मुहिम के तहत अमृतपाल के साथियों पर शिकंजा कसा गया था। इसी कड़ी में याचिकाकर्ताओं को भी शिकार बनाया गया और उसके खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। याचिका के अनुसार उनके खिलाफ की गई यह कार्रवाई कानून की तय प्रक्रिया का पालन करते हुए नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed