{"_id":"625ae96ceef3033bc97dea6a","slug":"free-electricity-scheme-biggest-public-interest-decision-aman-arora-bureau-news-pkl44784022","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री बिजली योजना, सबसे बड़ा जनहित फैसला - अमन अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री बिजली योजना, सबसे बड़ा जनहित फैसला - अमन अरोड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से राज्य के लोगों को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने की घोषणा को आम आदमी पार्टी (आप) ने देश के इतिहास का सबसे बड़ा जनहित फैसला बताया है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर आप पंजाब के वरिष्ठ नेता और विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि मात्र एक महीने के भीतर आम आदमी पार्टी की सरकार ने विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब की जनता से किया अपना सबसे बड़ा वादा पूरा किया है।
उनके साथ पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग और डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया भी उपस्थित थे। अमन अरोड़ा ने अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टियों ने आज तक जनता के साथ छल किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के नेता और मुख्यमंत्री पौने पांच साल सोए रहते थे और जब चुनाव नजदीक आते थे तो जनता को बेवकूफ बनाने के लिए कुछ लोकलुभावन काम कर वोट लेते थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिजली क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा फैसला किया है। आजतक देश में किसी भी सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त बिजली देने का एलान नहीं किया है। इस फैसले से पंजाब के 80 प्रतिशत परिवारों को फ्री बिजली की सुविधा मिलेगी। पंजाब में लगभग 73 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, जिसमें से करीब 61 लाख उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता की उम्मीदों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी तरह खड़ा उतर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता से किए एक-एक वादा पूरा करेगी और पंजाब को फिर से खुशहाल व समृद्ध बनाएगी।