फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fraud worth lakhs in the name of 'work-from-home' and investments; three cases registered.

Panchkula News: वर्क फ्रॉम होम और निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, तीन केस दर्ज

Sun, 23 Aug 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of 'work-from-home' and investments; three cases registered.
टास्क पूरा करने, मोटा मुनाफा देने और पार्सल पहुंचाने का झांसा देकर ठगी, साइबर थाना सेक्टर-20 ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वर्क फ्रॉम होम में ऑनलाइन टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने, ऑनलाइन निवेश पर मोटा रिटर्न देने और पार्सल पहुंचाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पंचकूला ने तीन अलग-अलग शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों मामलों में आरोपियों ने पहले पीड़ितों का विश्वास जीता और इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर रकम ट्रांसफर करवाई।
पहले मामले में व्हाट्स एप के जरिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर देकर सेक्टर-26 निवासी युवक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर शुरुआत में छोटी रकम का भुगतान किया गया। इसके बाद टास्क और रिवॉर्ड के नाम पर अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी में पैसे जमा करवाए गए। गलत क्लिक, अकाउंट फ्रीज, क्रेडिट स्कोर कम होने और विड्रॉल नहीं होने जैसे बहाने बनाकर करीब 4.29 लाख रुपये जमा करवाए गए, लेकिन रकम वापस नहीं की गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में फेसबुक पर ऑनलाइन निवेश का विज्ञापन दिखाकर एमडीसी निवासी बुजुर्ग को एक कंपनी में निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का झांसा दिया गया। फोन और वेबसाइट के जरिए संपर्क कर 4.62 लाख रुपये आरटीजीएस करवाए गए। कुछ समय तक वेबसाइट पर मुनाफा दिखाई देता रहा, लेकिन रकम निकालने का प्रयास करने पर आरोपियों से संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में रामगढ़ निवासी ऑटो चालक से पार्सल ट्रैक करने के नाम पर 1.49 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने पांच रुपये गूगल-पे करने को कहा और फिर व्हाट्स एप पर एप्लीकेशन भेजकर इंस्टॉल करवाई। इसके बाद 99,140 रुपये ट्रांसफर करवाए गए और मोबाइल हैक कर खाते से 50,293 रुपये और निकाल लिए गए। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत की।

साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 के एसएचओ युध्वीर सिंह ने लोगों को सोशल मीडिया, व्हाट्स एप और टेलीग्राम पर मिलने वाले वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन टास्क और निवेश ऑफर से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान लिंक, एप या वेबसाइट पर बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, यूपीआई पिन और पासवर्ड साझा न करें। अकाउंट फ्रीज, क्रेडिट स्कोर, टैक्स या विड्रॉल के नाम पर दोबारा पैसे मांगे जाएं तो तुरंत लेनदेन रोक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed