फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fraud hoisted the earrings and four rings of the old woman's ears

धोखाधड़ी कर बुजुर्ग महिला के कानों के झुमके और चार अंगुठियां उड़ाई

Mon, 09 Mar 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud hoisted the earrings and four rings of the old woman's ears
कालका। कालका में एक वृद्धा के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में शारदा सोनकर ने बताया कि वह है खटीक मोहल्ला की रहने वाली है। उसका लड़का प्रवेश कुमार परवाणु में काम करता है।
विज्ञापन

दोपहर का खाना वह टैक्सी से परवाणु भिजवाती है। उसने बताया कि रविवार को भी वह कमेटी चौक पर अपने बेटे का खाना देकर लौट रही थी कि कौशल मेडिकोज के समीप उसे एक अनजान लड़का मिला। उसने कहा कि आपके जानकार रास्ता भटक गए हैं। वे लाइब्रेरी के पास हैं। उसकी बात में आकर उसके साथ चली गई। लाइब्रेरी के पास उस लड़के का एक साथी और मिला और मुझे लाइब्रेरी से आगे वाली गली के पास ले गए। इसके बाद सुनसान गली का हवाला देकर कहा कि जो जेवर आपने पहने हैं, वे सब अपने पर्स में रख लो। इसके बाद शारदा ने उनके कहे अनुसार अपने कानों के पहने झुमके और हाथ में पहनी चार अंगुठियां अपने पर्स में रख दिया। एक लड़के ने शारदा को थैला दिया और कहा कि पर्स उसमें रख दे। इसके बाद बाद उक्त लड़कों ने उससे थैला बांधने के लिए लिया और थैले का मुंह बांधकर थैला लौटा दिया और उसे वहीं सीढ़ियों पर बैठाकर चले गए। जब लड़के काफी देर तक नहीं आए तो शारदा ने थैला खोलकर देखा तो उसमें पर्स नहीं था। शारदा ने बताया कि उक्त दोनों लड़के धोखाधड़ी से उसका पर्स ले गए। महिला ने अपने साथ हुई इस घटना की शिकायत कालका पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed