फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fourth accused of vehicle theft arrested in Tricity, 11 bikes recovered

Panchkula News: ट्राइसिटी में वाहन चोरी का चौथा आरोपी गिरफ्तार, 11 बाइकें बरामद

Fri, 14 Apr 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused of vehicle theft arrested in Tricity, 11 bikes recovered
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने बाइक चोर गिरोह के चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दस और बाइकें बरामद की हैं। इससे पहले टीम ने 8 अप्रैल को एक नाबालिग समेत तीन आरोपियाें को एक बाइक समेत गिरफ्तार किया था। तब उनकी पहचान अनिल कुमार बरवाला, बलजीत सिंह उर्फ विक्की रायपुररानी निवासी के रूप में हुई थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस चौथे आरोपी फैजल निवासी जीरकपुर को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। अब तक आरोपियों से 11 चोरी के बाइकें बरामद हुई हैं। मामले में तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

डीसीपी लॉ एंड आर्डर पंचकूला निकिता खट्टर ने वीरवार को प्रेसवार्ता मेंं बताया कि 8 अप्रैल को क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने रायपुररानी टांगरी नदी के पुल के समीप चोरी की बाइक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसमें एक नाबालिग भी शामिल था। आरोपियों के खिलाफ रायपुररानी थाने में मामला दर्ज कर किया गया था। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। पुलिस की पूछताछ के बाद चौथे आरोपी फैजल खान उर्फ करण खान को पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। चारों आरोपी मिलकर ट्राइसिटी पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद हैं। तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि नाबालिग आरोपी से दो बाइक, आरोपी अनिल कुमार से दो, आरोपी बलजीत सिंह से एक और आरोपी फैजल खान से छह चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी फैजल खान उर्फ करण खान पहले से चोरी के मामले में थाना जीरकपुर में दर्ज केस में पटियाला जेल में बंद था। आरोपी फैजल पर पंचकूला और जीरकपुर में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी अनिल पर कुरुक्षेत्र, जीरकपुर और पंचकूला में चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी वाहन चोरी कर बिना कागज के सस्ते दामों पर बेच देते थें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed