फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four youths travelling in Scorpio arrested with drugs and drug money

Panchkula News: नशीली दवाओं व ड्रग मनी के साथ स्कार्पियो सवार 4 युवक काबू

Thu, 05 Jun 2025 10:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 05 Jun 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Four youths travelling in Scorpio arrested with drugs and drug money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। जिला पुलिस ने यहां की नई अनाज मंडी के पास से 452 नशीली गोलियां, 70 नशीले कैप्सूल और 8 हजार की ड्रग मनी के साथ स्कार्पियो गाड़ी सवार 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के गांव खारा निवासी लवप्रीत सिंह, कोटकपूरा के जीवन सिंह नगर निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपू, हिम्मत सिंह उर्फ हनी और तरनतारन निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।
इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि थाना सिटी-2 के सब इंस्पेक्टर बूटा सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि नई अनाज मंडी के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ लोग नशा बेचने की फिराक में खड़े हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें नशीली गोलियां, कैप्सूल व ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के एक अन्य साथी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

इस मामले में डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि इनमें से दो आरोपियों संदीप सिंह व हिम्मत सिंह के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक-एक केस दर्ज है और अब इन सभी को अदालत से रिमांड पर लेकर इनके लिंक खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed