फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four NRI's house arrest on charges of grabbing

एनआरआई का घर कब्जाने के आरोप में चार काबू

Wed, 09 Oct 2013 02:29 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 09 Oct 2013 02:29 AM IST
विज्ञापन
Four NRI's house arrest on charges of grabbing
सेक्टर-6 में एनआरआई के निर्माणाधीन मकान को कब्जाने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपियों को बुधवार जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-6 में 171 नंबर प्लाट जूली नागपाल का है, जो अमेरिका में रहती हैं। इस प्लॉट में दो कमरे बने हुए हैं, जिनमें कोई रहता नहीं था। जबकि नागपाल ने सेक्टर-6 निवासी डॉ. ओम प्रकाश मुंजाल को इस प्लॉट का केयर टेकर घोषित कर रखा है।
विज्ञापन


मंगलवार को जब डॉ. मुंजाल यहां से जा रहे तो उन्होंने देखा कि प्लॉट में साफ-सफाई चल रही है और वहां तीन-चार लड़के दोनों कमरे व खाली जगह में सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि डॉ. मुंजाल केयर टेकर हैं, लिहाजा उन्होंने युवकों से पूछा, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब दे सके। युवकों का कहना था कि उन्होंने इस घर को किराए पर लिया है। मुंजाल को बात अटपटी लगी, लिहाजा उन्होंने अमेरिका में जूली नागपाल से फोन कर पूछा। उन्होंने मकान किराए पर देने की बात से इंकार किया। डॉ. मुंजाल तुरंत सेक्टर-7 की चौकी पहुंचे और शिकायत दी कि अज्ञात युवक घर पर कब्जा कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उनके पास से एक फर्जी रेंट डीड भी मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरप्रीत नाडा गांव का रहने वाला है, जबकि बहादुर सिंह फतेहगढ़, जगविंद्र निवासी रामगढ़, अरविंद हरमिलाप नगर का रहने वाला है।


जगह खाली देखकर बनाया प्लान
चारो आरोपी दोस्त हैं और हरप्रीत ने देखा था कि उक्त प्लाट काफी समय से खाली पड़ा है। लिहाजा उन्होंने कब्जा करने का प्लान बनाया। बता दें कि पंचकूला में काफी ऐसी प्रॉपर्टी है, जो किसी न किसी वजह से खाली पड़ी है। कुछ समय पहले भी कब्जा करने की ऐसी ही घटनाएं सामने आई थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के चलते सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed