फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four new cases of dengue reported, corporation is not doing fogging

Panchkula News: डेंगू के चार नए मामले सामने आए, निगम नहीं कर रहा है फॉगिंग

Tue, 12 Sep 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Four new cases of dengue reported, corporation is not doing fogging
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं। मामले आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को लोगों के घरों में जाकर लारवा चेक करेगी। इसके साथ ही लोगों के घरों में मच्छर एक्टिव न हो इसके लिए फॉगिंग की जाएगी। वहीं नगर निगम की ओर से दवा मिलने के बाद भी फॉगिंग शुरू नहीं की गई है। इस कारण शहर के लोगों को परेशानी हो रही है। अभी तक इस पर काम नहीं हो पा रहा है।
पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी सुदेश भोसले ने बताया कि सोमवार को चार नए केस आए हैं। इसमें पंचकूला, कालका के हाईरिस्क जोन से यह केस आए हैं। इसमें टीमों की ओर से दोबारा लारवा चेक किया जाएगा। वहीं मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है। इसके अलावा डेंगू आने पर अब घर के अंदर फॉगिंग की जाएगी। वहीं अब तक जिले में 11 हजार लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस पास पानी नहीं जमा होने दें। इसके अलावा लोगों को फुल कपड़े पहनने चाहिए।
विज्ञापन


निगम नहीं कर रहा फॉगिंग
पंचकूला जिले में लगातार केस आने के बाद नगर निगम को फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा मुहैया करवाई गई है। इसके बाद निगम की ओर से फॉगिंग नहीं की जा रही है। फॉगिंग नहीं होने से शहर के सेक्टरों में लोगों में रोष बना हुआ है। शहर के सेक्टर -15, 16, 17 सहित अन्य सेक्टरों में फॉगिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं। डेंगू के केस आने के बाद लोगों के घरों में फॉगिंग स्वास्थ्य विभाग की ओर से करवाई जा रही है। हमारी लोगों से अपील है कि लोग डेंगू के लारवा नहीं जमा होने वाले नियमों का पालन करें। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6


नगर निगम की ओर से अगर फॉगिंग नहीं की जा रही है। इसे चेक करेंगे। इसके लिए कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे कि लोगों में डेंगू का भय न हो। -कुलभूषण गोयल, मेयर, पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed