फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four lakh rupees were cheated in the name of getting work permit visa, accused arrested

Panchkula News: वर्क परमिट का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगे थे चार लाख, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were cheated in the name of getting work permit visa, accused arrested
पंचकूला। कनाडा के लिए वर्क परमिट का वीजा दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी गुरप्रीत को रायपुरकलां मोहाली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से दो दिन के रिमांड पर लेने के बाद चार लाख रुपये बरामद किए हैं। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तजिंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत को 3 मई को मोहाली में स्थित रायपुरकलां से काबू किया है। आरोपी को 4 मई को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने ठगे हुए 4 लाख रुपये रिकवर कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 व इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत थाना पिंजौर में मामला दर्ज था। दीपक सैनी ने बताया कि 6 नवंबर 2019 को गुरप्रीत से एक इकरारनामा पंचकूला कोर्ट में तैयार करवाया गया था, जिसमें तय हुआ था कि उसके भाई को 90 से 120 दिन में वर्क परमिट के वीजा पर कनाडा भेजा जाएगा। जिसमें गुरप्रीत ने काम होने से पहले 4 लाख रुपये ले लिए और बाकी विदेश भेजने के बाद देने थे। इसके बाद जब वीजा प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की तो गुरप्रीत बार-बार तारीखें टालते रहा। अंत में कोरोना महामारी का हवाला देकर जवाब देना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने जब रुपये मांगे तो आरोपी गुरप्रीत ने जान से मारन की धमकी दी थी। पुलिस ने 30 जून 2024 को पिंजौर थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच की। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed