फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four illegal colonies and 1 warehouse demolished in four villages

Panchkula News: चार गांवों में चार अवैध कॉलोनियों और 1 गोदाम को किया ध्वस्त

Sat, 01 Mar 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four illegal colonies and 1 warehouse demolished in four villages
रायपुररानी। जिला नगर योजनाकार पंचकूला की टीम ने रायपुररानी और बरवाला क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत गांव बतौड़, जीतपुर, टिब्बी माजरा में 4 अवैध कॉलोनियों और गढ़ी कोटाहा में 1 अवैध गोदाम को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी दिव्या डोगरा ने बताया कि इन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ पहले भी विभाग ने नोटिस जारी किए थे। लेकिन निर्माणकर्ताओं ने उन्हें अनदेखा किया और अवैध निर्माण जारी रखा। इस कारण विभाग को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी निर्माण या कॉलोनी के विकास के लिए हरियाणा के नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि बिना अनुमति के अवैध निर्माण या कॉलोनियां विकसित की जाती हैं, तो विभाग सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभागीय टीम ने आम जनता से अपील की कि वे बिना विभागीय अनुमति के अवैध कॉलोनियों में घर या दुकान न खरीदें। ऐसा करने से उनकी मेहनत का पैसा बर्बाद हो सकता है। इस कार्रवाई में अशोक कुमार सहायक नगर योजनाकार, डिम्पी सहायक नगर योजनाकार, अभियंता दीपक कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र फोगाट के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed