फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four deaths due to corona in Panchkula, 508 newly infected, active cases in the district are 329 while recovery rate reached 86.83 percent

पंचकूला में कोरोना से चार की मौत, 508 नए संक्रमित, जिले में सक्रिय मामले हैं 329 जबकि रिकवरी रेट 86.83 फीसदी पर पहुंचा

Mon, 19 Apr 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four deaths due to corona in Panchkula, 508 newly infected, active cases in the district are 329 while recovery rate reached 86.83 percent
पंचकूला। जिले में संक्रमण के साथ ही दम तोड़ने वालों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को चार बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। इसमें एक पुरुष जबकि तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 508 लोग नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 179 पंचकूला के हैं जबकि 329 अन्य जिलों और राज्यों के हैं। इसके साथ ही पंचकूला में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 168 पहुंच चुकी है। जिले में कोरोना के 1976 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा रिकवरी रेट भी 86.83 फीसदी पर आ चुका है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से रविवार को सेक्टर-15 निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह अस्थमा से पीड़ित था। सेक्टर-20 में रहने वाली एक 66 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। उसको दिल की बीमारी थी। हंगोला की रहने वाली एक 52 वर्षीय महिला ने भी संक्रमण से दम तोड़ दिया। इसके साथ ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित सेक्टर-8 की एक 86 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत होे गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि रविवार को अभयपुर में एक, अमरावती इनक्लेव में तीन, बरवाला में एक, बीड़ घग्गर में दो, फतेहपुर में एक, हंगोली में एक, औद्योगिक क्षेत्र में तीन, आईटीबीपी में दो, कालका में दो, कुंडी में दो, मानकटबरा में एक, एमडीसी 5 में तीन, मोरनी में एक, नवानगर में एक, बरवाला मेें एक, पिंजौर में 16, रायपुररानी में चार, रत्तेवाली में एक, सेक्टर-10 में दस, सेक्टर-11 में 16, सेक्टर-12 में नौ, सेक्टर-12 ए में 11, सेक्टर-14 में दो, सेक्टर-15 मेें 16, सेक्टर-16 में दस, सेक्टर-17 में चार, सेक्टर-18 में दो, सेक्टर-2 में तीन, सेक्टर-20 में 12, सेक्टर-21 में 11, सेक्टर-23 में दो, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-26 में एक, सेक्टर-27 में एक, सेक्टर-28 में दो, सेक्टर-4 में 8, सेक्टर-5 में दो, सेक्टर-6 में चार, सेक्टर-7 में एक, सेक्टर-8 में दो, सेक्टर-9 में एक, शाहपुर में एक, सुखदर्शनपुर में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 249773 सैंपल
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 249773 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 22921 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 16788 मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 14644 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 1976 मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed