फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four-day strike ends at Civil Hospital, 3,500 patients arrive for treatment

Panchkula News: सिविल अस्पताल में चार दिन की हड़ताल खत्म, 3500 मरीज पहुंचे इलाज के लिए

Sat, 13 Dec 2025 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Four-day strike ends at Civil Hospital, 3,500 patients arrive for treatment
ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़, जिलेभर के सेंटरों में सामान्य हुई सेवाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की चार दिन से चल रही हड़ताल वीरवार देर रात खत्म हो गई। हड़ताल समाप्त होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी और करीब 3500 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार हड़ताल खत्म होने के बाद करीब एक हजार मरीजों की अधिक ओपीडी दर्ज की गई। ऐसे में एक-दो दिन में हालात ठीक होने की उम्मीद है।

अस्पताल में आंख, ईएनटी, एमडी मेडिसिन, स्किन, मनोरोग और टीबी सहित सभी ओपीडी सामान्य रूप से चलाई गईं। हड़ताल समाप्त होते ही अस्पताल की सेवाएं पटरी पर लौट आईं। सिविल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर.एस. चौहान ने बताया कि हड़ताल के दौरान 190 डॉक्टर सिविल अस्पताल के साथ-साथ कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी स्थित सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर भी तैनात रहे। पूरे जिले में सभी सेंटरों पर मरीजों का नियमित इलाज किया गया और सभी सेवाएं बहाल रखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed