फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four buses full of passengers impounded, challan of Rs 2.66 lakh issued

Panchkula News: सवारियां से भरी चार बसें इंपाउंड, 2.66 लाख का किया चालान

Mon, 19 Aug 2024 06:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Four buses full of passengers impounded, challan of Rs 2.66 lakh issued
पंचकूला। नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रहीं बसों पर आरटीए ने शिकंजा कसा है। पंचकूला से उत्तर-प्रदेश जा रहीं ओवरलोड चार प्राइवेट बसों को आरटीए ने इंपाउंड कर 2.66 लाख रुपये का चालान किया है। बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था। काफी यात्री बसों की छतों पर बैठकर भी सफर कर रहे थे। आरटीए विभाग के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार रात को बद्दी-पिंजौर से उत्तर-प्रदेश जा रही दो ओवरलोड बसों को ओल्ड पंचकूला और दो बसों को सेक्टर-20 व 21 फ्लाईओवर से पकड़ा है। इसके बाद बसों को इंपाउंड कर सेक्टर-5 बस स्टैंड के पीछे खड़ा किया है। बसें बिना परमिट ही चल रहीं थीं। एक बस का 1.06 लाख रुपये का चालान किया गया गया। दूसरी बस का 56 हजार जबकि तीसरी बस को 52 हजार और चौथी बस का भी 52 हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों की जान से कर रहे खिलवाड़
प्राइवेट बसों के चालक यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। बसों को मॉडिफाई करवाकर उनको स्लीपर कोच बनाकर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। बसों में ज्यादा सवारियां बैठाई जाती हैं। इतना ही नहीं, कई बार परिचालक किराए के लालच में यात्रियों को छत पर बैठाने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जान को जोखिम में डालकर छत पर सफर करना महंगा पड़ सकता है। बद्दी और पिंजौर बॉर्डर से आने वाली प्राइवेट बसों में सवारियां छत पर बैठती हैं। उनको उत्तर-प्रदेश छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed