{"_id":"62bf4eca98040247774b1f08","slug":"four-accused-of-auto-robbery-sent-on-remand-for-four-days-pkl-office-news-pkl455325731","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो लूट के चार आरोपी चार दिन के रिमांड पर भेजे,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो लूट के चार आरोपी चार दिन के रिमांड पर भेजे,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। ऑटो चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर ऑटो लूटने वाले चारों आरोपियों को डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बलटाना निवासी जय कुमार ने बुधवार को करीब आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की ओर से उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उनका ऑटो लूटने की शिकायत दी थी।
उसने बताया था कि हाल ही में करीब 45 हजार रुपये में उसने ऑटो खरीदा था जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके। बुधवार की रात करीब दो बजे वह जीरकपुर बस स्टैंड के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। 18 से 20 साल की उम्र के तीन लड़के ऑटो में बैठे और उन्होंने सेक्टर-21 अंडरपास के नजदीक ले जाने को कहा। जब जय कुमार उनको बैठाकर सेक्टर 12 और 4 के डिवाडिंग के नजदीक अंडरपास पर पहुंचकर ऑटो रोककर किराया मांगा तो तीन युवकों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया।
तभी वहां बाइक पर उनके चार साथी पहुंच गए और सभी ने मिलकर जयकुमार का ऑटो छीन लिया और उसमें सवार होकर जीरकपुर की ओर से रॉन्ग साइड से ही फरार हो गए। इसके बाद ऑटो मालिक ने मामले की शिकायत सेक्टर पांच पुलिस थाने में दी थी।