फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four accused arrested in two cyber fraud cases

Panchkula News: साइबर ठगी के दो मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 12:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in two cyber fraud cases
पंचकूला। साइबर थाना पुलिस की टीम ने साइबर एसएचओ युद्धवीर सिंह की अगुवाई में दो अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है जबकि एक आरोपी पुलिस रिमांड पर है।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पहले मामले में पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार 5 जुलाई 2024 को फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक विज्ञापन देखने के बाद उसे व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक भेजा गया जिसमें शेयर बाजार में निवेश कर दुगुना मुनाफा देने का लालच दिया गया। इस झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने कुल लगभग 1 करोड़ 75 लाख रुपये का निवेश कर दिया, जिसके बाद वह ठगी का शिकार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह को सौंपी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने गुजरात के कच्छ जिले में रेड कर नौवें आरोपी अरविंद भानुशाली (निवासी गांधीधाम, कच्छ, गुजरात) को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश कर उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले इस मामले में आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में साइबर क्राइम टीम ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 7 लाख 33 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों सजय खान और निजाम खान निवासी कादमा (जिला चरखी दादरी), को गिरफ्तार किया है। दोनों को 6 नवंबर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed