फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four accused arrested for robbery on the pretext of lift

Panchkula News: लिफ्ट के बहाने लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Apr 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for robbery on the pretext of lift
महिला से गहने व नकदी लूटी थी, गाड़ी और खिलौना पिस्तौल भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने महिला से लूट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटे गए गहने, नकदी, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और खिलौना पिस्तौल भी बरामद की गई है।
थाना चंडीमंदिर क्षेत्र में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में की। पुलिस के अनुसार गांव श्यामाटू निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि 19 मार्च को रामगढ़ बस स्टैंड के पास कुछ युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया और उसके सोने के आभूषण व करीब 6 हजार रुपये नकद लूट लिए। इस दौरान आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच के दौरान पुलिस ने 13 अप्रैल को मनजीत सिंह उर्फ दीपू और राहुल को गिरफ्तार किया। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रोडक्शन वारंट के जरिए मनदीप कुमार और विशाल निवासी कुराली (अंबाला) को जेल से लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर लूट का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया और जांच पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed