फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fortunes to turn for the JBT hostel lying desolate for 20 years; building to bustle with government offices.

Panchkula News: 20 साल से वीरान जेबीटी छात्रावास के फिरेंगे दिन, सरकारी दफ्तरों से गुलजार होगा भवन

Fri, 18 Sep 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fortunes to turn for the JBT hostel lying desolate for 20 years; building to bustle with government offices.
करोड़ों की लागत से बना था छात्राओं के लिए भवन, निर्माण के बाद नहीं हुआ इस्तेमाल; कृषि विभाग शिफ्ट, मरम्मत का एस्टीमेट तैयार
विज्ञापन

कृषि विभाग के बाद अन्य सरकारी कार्यालय भी शिफ्ट होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। करीब दो दशक से खाली पड़े मोरनी जेबीटी छात्रावास के अब दिन फिरने लगे हैं। लंबे समय से बंद पड़े भवन में सरकारी कार्यालय शिफ्ट होने शुरू हो गए हैं। बीते रोज खंड कृषि विभाग का कार्यालय भी छात्रावास भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं भवन की मरम्मत के लिए बजट एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
बताया जाता है कि मोरनी स्थित जेबीटी संस्थान में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से छात्राएं प्रशिक्षण लेने आती थीं। उनके ठहरने की व्यवस्था के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया था। हालांकि भवन बनने के बाद इसका छात्रावास के रूप में उपयोग नहीं हो सका और एक दिन भी इसमें छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था शुरू नहीं हुई। लंबे समय तक उपयोग में नहीं आने के कारण करोड़ों रुपये की लागत से बना भवन धीरे-धीरे बदहाल होने लगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोग लंबे समय से भवन की मरम्मत कराकर इसे सरकारी कार्यालयों के उपयोग में लाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि इससे सरकारी संपत्ति को बर्बाद होने से बचाने के साथ मोरनी क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों को एक ही परिसर में लाया जा सकेगा। इससे ग्रामीणों, किसानों और आम लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कृषि विभाग के कार्यालय के शिफ्ट होने के बाद अन्य सरकारी कार्यालयों को भी यहां स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। ऐसा होने पर लोगों को एक ही परिसर में कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी और लंबे समय से अनुपयोगी पड़ा भवन दोबारा उपयोग में आ सकेगा।

खंडहर बनने की कगार पर था भवन
करीब दो दशक से उपयोग में नहीं आने के कारण जेबीटी छात्रावास का भवन धीरे-धीरे बदहाल होता जा रहा था। स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मरम्मत करवाकर सरकारी कार्यालय शिफ्ट करने की मांग उठा रहे थे।


एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
कृषि विभाग के बाद अन्य सरकारी कार्यालय भी यहां शिफ्ट किए जाने की संभावना है। इससे मोरनी क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही परिसर में कई सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed